20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में MES ठेकेदार की मौत: पत्नी गिरफ्तार, पत्नी का भाई फरार, आज घर में था मुंडन संस्कार

Military Engineering Service contractor commits suicide in Prayagraj: प्रयागराज में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के ठेकेदार की मौत के मामले में पुलिस में पत्नी को गिरफ्तार किया है जबकि पत्नी के भाई की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई है। आज घर में मुंडन संस्कार होना था।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Military Engineering Service contractor commits suicide in Prayagraj: प्रयागराज में रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत शव मिला था। जिसकी पहचान मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के ठेकेदार के रूप में हुई थी। पुलिस की जांच में सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि पत्नी और पत्नी के भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहे हैं। मृतक के भाइयों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की शंका वक्त की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जब उसका भाई अभी फरार है। मृतक ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। मामला शिवकुटी के लाला सराय मोहल्ले की है। ‌

एमईएस में करते थे ठेकेदारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शिवकुटी क्षेत्र के लाला की सराय निवासी राजीव मिश्रा (49) का शव रेल पटरी पर मिला था, जो मूल रूप से बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के रहने वाले थे। रेल पटरी पर मिले शव की स्थिति काफी खराब थी। पुलिस की जांच में कपड़ों में सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि पत्नी और पत्नी के भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहे हैं।

पत्नी ने बताया घर से नाराज होकर निकले थे

पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उनके पति घर से नाराज होकर निकले थे। फिर वापस नहीं आए। जबकि मृतक के भाइयों ने हत्या की शंका जताई थी। उनका कहना था कि मारने के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करना बताया गया है।

आज घर में मुंडन संस्कार था

मृतक राजीव मिश्रा की पहली पत्नी से दो लड़के 23 साल का आकाश और 19 साल का छोटू हैं। आज 20 अप्रैल को आकाश के बेटे का मुंडन संस्कार होना है, लेकिन घटना के बाद घर में मातम छा गया। शिवकुटी थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी सविता और पत्नी के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है। थानाप्रभारी शिवकुटी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।