20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का दांव फेल! बस चली लेकिन सीटें रहीं खाली, अब क्या है नया प्लान?

UP Roadways: गंगा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का दांव फेल हो गया। यात्रियों की कमी से बस का संचालन बंद करना पड़ा। अब इसी रूट पर AC बसें चलाने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Google source verification
modern fire suppression system will be installed in up roadways buses prayagraj news

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज का नया 'कवच'। (फोटो- AI)

Uttar Pradesh News: गंगा एक्सप्रेसवेपर यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की पहली बस सेवा उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो द्वारा मेरठ के लिए शुरू की गई बस सेवा को आखिरकार बंद करना पड़ा है। यात्रियों की संख्या बेहद कम रहने और लगातार घाटा होने के कारण रोडवेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हालांकि अब इसी रूट पर AC बसें चलाने की तैयारी की जा रही है।

10 घंटे में मेरठ पहुंचाने का था दावा

प्रयागराज और मेरठ के बीच करीब 650 किलोमीटर की दूरी को कम समय में तय कराने के लिए रोडवेज ने हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे पर नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू की थी। इस सेवा के जरिए यात्रियों को महज 10 घंटे में मेरठ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। अधिकारियों को उम्मीद थी कि एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार के कारण यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद (Response) मिलेगा।

शुरुआत से ही नहीं मिली पर्याप्त सवारियां

रोडवेज की उम्मीदों के विपरीत इस बस सेवा को यात्रियों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। हालात ऐसे रहे कि शुरूआती 2 से 3 दिनों तक बस लगभग खाली ही चलती रही। पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिलने के कारण संचालन लागत निकालना भी मुश्किल हो गया।

डीजल खर्च तक नहीं निकल पाया

यात्रियों की कमी के चलते बस सेवा लगातार घाटे में चल रही थी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार स्थिति ऐसी हो गई थी कि बस के संचालन पर होने वाला डीजल खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से इस रूट पर बस सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया।

एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी भी बनी वजह

अधिकारियों का मानना है कि गंगा एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर किसी भी जिला मुख्यालय को नहीं जोड़ता। जिन जिलों से यह गुजरता है, वहां से भी जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 30 से 40 किलोमीटर है। यही कारण रहा कि यात्रियों ने इस रूट को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी।

अब AC बस सेवा शुरू करने की तैयारी

रोडवेज प्रशासन अब इसी मार्ग पर AC बसें चलाने की योजना बना रहा है। सहालग के सीजन को देखते हुए प्रयागराज रीजन गंगा एक्सप्रेसवे पर नई AC सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

लंबी दूरी के कारण यात्रियों ने नहीं दिखाई रुचि

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साधारण बस में लंबी दूरी का सफर यात्रियों को आकर्षित नहीं कर सका। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में एसी बस सेवा शुरू की जा सकती है, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग