21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, बनाया गया कंट्रोल रूम

Baba Bageshwar Dham Peethadheeshwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: प्रयागराज में आज से बाबा बागेश्वर धाम के अनुयायियों का संगम होने जा रहा है। यमुना नदी के किनारे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हनुमंत कथा कहने के लिए आ रहे हैं। 500 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

2 min read
Google source verification
राष्ट्र हनुमंत कथा के पहले निकाली गई कलश यात्रा, फोटो सोर्स-ians

फोटो सोर्स- ians

Baba Bageshwar Dham Peethadheeshwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri in Prayagraj: प्रयागराज में आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा होने जा रही है जो 23 अप्रैल तक चलेगी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए साधु संतों, वीवीआईपी, जनप्रतिनिधियों और नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। हनुमंत कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। यमुना तट के किनारे 13000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पंडाल लगाया गया है। वीवीआईपी और श्रोताओं की भीड़ को देखते हुए करीब 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आठ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। निगरानी के लिए 500 सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा अरैल में आयोजित की जा रही है। इसके पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ‌

मंच, वीवीआईपी कमरे और बनाया गया भव्य पंडाल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अरैल में यमुना नदी के किनारे एक भव्य पंडाल बनाया गया है। यहां पर आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजित की जा रही है। जिसके लिए एक विशाल मंच बनाया गया है। जिसकी लंबाई 100 फीट और चौड़ाई 64 फीट है। इसके साथ ही वीवीआईपी रूम भी बनाए गए हैं। स्टेज के सामने वीवीआईपी गैलरी भी बनाई गई है जिसमें आने वाले खास मेहमानों को बैठाया जाएगा। जिनमें एक साथ बैठने के लिए 500 लोगों की व्यवस्था है।

50 बेड का अस्पताल बनाया गया

भीषण गर्मी को देखते हुए खास इंतजाम भी किए गए हैं, जिसमें 50 बेड का एक अस्पताल भी बनाया गया है। यहां पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए आने वालों का भी ध्यान रखा गया है, जिनके लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। रोजाना 40 हजार लोगों का भोजन तैयार किया जाएगा। श्रोताओं को कथा सुनने में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बड़े-बड़े आठ बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

इन्हें भेजा गया है आमंत्रण

हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए खास लोगों को भी आमंत्रण भेजा गया है जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, राजा भैया, बृजभूषण सिंह, नितीश भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, कन्हैया मित्तल, कवित्री अनामिका जैन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद, अवधेशानंद गिरी, वासुदेवानंद सरस्वती, राजेंद्र दास, देवकीनंदन ठाकुर, आचार्य इंद्रेश, बालकृष्ण, अनिरुद्धाचार्य आदि संतों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए करीब 350 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है जो आज सुबह से ही ड्यूटी पर आ गए हैं। इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं जहां श्रोता अपने वाहन को पार्क कर सकते हैं। 500 सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से 24 घंटे नजर रखी जाएगी। राष्ट्र हनुमंत कथा इसके पहले मंगल कलश यात्रा निकल गई जिसमें रामायण के एक्टर अरुण गोविल दीपिका चिखलिया सुनील लहरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस मौके पर डीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं रास्ते में पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है।