प्रयागराज

युवक पर फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी, पूरे इलाके में फैला दहशत

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। मजार चौराहे के पास बुलाकर युवक पर पिस्टल से फायरिंग की गई, लेकिन वह गाड़ी के पीछे छिपकर बाल-बाल बच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2025, 9:48 PM IST
युवक पर फायरिंग
युवक पर फायरिंग

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। मजार चौराहे के पास बुलाकर युवक पर पिस्टल से फायरिंग की गई, लेकिन वह गाड़ी के पीछे छिपकर बाल-बाल बच गया। आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।

आरोपियों ने पिस्टल से की फायरिंग

रामप्रिया रोड निवासी आशीष कुमार पांडेय ने इस मामले में कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर शुभ जावेद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 10 अगस्त को वह अपनी बहन के घर तेलियरगंज जा रहा था। इसी दौरान पुराने कोर्ट केस के सिलसिले में आरोपियों ने उसे मजार चौराहे के पास बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, कार से निकले आरोपियों ने उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। आशीष तुरंत गाड़ी के पीछे छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई।

 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तो आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Updated on:
13 Aug 2025, 9:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All