प्रयागराज

शादीशुदा महिला ने 9 साल छोटे प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा, आधी रात मिलने पहुंचा था घर

प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने 19 साल के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात महिला ने युवक को अपने घर बुलाया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2025, 9:34 PM IST
9 साल छोटे प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट
महिला ने 9 साल छोटे प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट

प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने 19 साल के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात महिला ने युवक को अपने घर बुलाया था। रात करीब 2 बजे जब वह मिलने पहुंचा, तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान महिला ने गुस्से में युवक के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल था युवक

गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और दर्द से तड़पता रहा। सुबह होने पर जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे युवक को एसआरएन में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी था और कई नसें कट गई थीं। यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिरीष मिश्रा ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला और युवक की जान बचा ली गई।

100 मीटर है दोनों के घर की दूरी

फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, न तो युवक और न ही उसके परिवार वालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई है। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव की है, जहां दोनों के घरों की दूरी करीब 100 मीटर बताई जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंच कर शुरू कर दी जांच

डॉक्टरों ने बताया कि युवक की सर्जरी सफल रही है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, पूरी तरह ठीक होने में उसे करीब छह से आठ महीने लग सकते हैं। फिलहाल वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। जब युवक को होश आया, तो शुरुआत में उसने डॉक्टरों से झूठ बोलने की कोशिश की। लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर अस्पताल प्रशासन ने मऊआइमा थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Updated on:
17 Oct 2025, 9:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर