प्रयागराज

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज में अफसरों संग की बैठक, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

प्रदेश सरकार में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में अफसरों संग की बैठक की। मंत्री ने कई बैठक में कई अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश भी दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 10:07 PM IST
Nand Gopal Gupta

प्रयागराज में कानून व्यवस्था, राजस्व, आईजीआरएस, महाकुम्भ मेला-2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे स्थायी निर्माण कार्यों से सम्बंधित प्रमुख विभागों के कार्योें की प्रगति, उनके द्वारा पृष्ठांकित शिकायती पत्रों के निस्तारण सहित अन्य विषयों की विस्तार से समीक्षा की।

इन अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

मंत्री ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पूर्ति अधिकारी, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा का वेतन रोके जाने के साथ आगामी बैठकों में सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को उपस्थित रहने के लिए कहा। उन्होंने जिलाधिकारी से एक कमेटी बनाकर अधिकारियों की कार्यालयों में समय से उपस्थिति की जांच करवाए जाने के लिए कहा है।

मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने एवं कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। बैठक में मंत्री ने उनके द्वारा विभिन्न लोगो से प्राप्त शिकायतों एवं मांगो को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित किए गए पत्रों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी शिकायती पत्र उनके द्वारा मार्क करके प्रेषित किए जाये, उनको गुण-दोष के आधार पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।

पक्के कार्यों की समीक्षा की

उन्होंने आवास उपलब्ध कराये जाने, हैण्डपम्प लगवाने, इण्टरलॉकिंग, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नाली-सड़क निर्माण, अवैध तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने, जलकल के ब्याज माफ किए जाने, पेयजल की आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने, पार्क के सुन्दरीकरण, सीवर के मेनहोल के ढक्कन को लगवाये जाने, खोदी गयी सड़कों को पुनः बनाये जाने आदि विषयों से सम्बंधित मांग एवं शिकायती पत्र के सभी प्रकरण पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मंत्री को बताया कि प्रतिदिन समीक्षा कर समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाई गयी है तथा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गयी है। 78 अधिकारियों का विगत माह का वेतन भी रोका गया था।

डीएम ने दिया आश्वासन

बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘आज की बैठक में आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

Updated on:
6 Sep 2024, 10:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All