24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस सड़क हादसा: तेरहवीं से लौट रहे थे लोग तभी झपट पड़ी मौत, हाथरस हादसे की सामने आई सच्चाई

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैजिक लोडर और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 6 Sep 2024, 10:23 PM IST

hathras road accident news

हाथरस सड़क हादसा: हाथरस के इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं वहीं मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष बताए जा रहे हैं। ये आगरा के एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मीतई गांव के पास हादसा हुआ

शुक्रवार शाम हाईवे पर गांव मीतई के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के तुरंत बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

तेरहवीं भोज से लौट रहे थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक मैजिक लोडर में सवार लोग तेरहवीं भोज खाकर वापस लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोडर में सवार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ये सभी सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे।

मौके पर लोगों ने क्या देखा?

मौके पर मौजूद राहगीर ने बताया, ‘मेरी आंखों के सामने ये सब कुछ हुआ। ये हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स में सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30-35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह हुआ है। शव बिखरे पड़े थे और लोग खून से लथपथ चिल्ला रहे थे। महिलाएं और बच्चों की भी मौत हुई है।

तेज धमाके और मच गई चीख-पुकार

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हम हादसा स्थल के पास ही थे। तेज धमाके जैसी आवाज आई। इसके बाद हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां पर देखा तो हालात बहुत डरावना था। लोग इधर-उधर पड़े हुए थे। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग