24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप पीड़िता काट रही न्याय के लिए पुलिस के चक्कर, दो महीने पहले हुआ था दुष्कर्म

Agra गैंगरेप पीड़िता की दादी थाने के चक्कर काट रही है। दो महीने बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि परिवार पर राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्य आरोपी के डर से परिवार अपना घर भी छोड़ चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 6 Sep 2024, 8:58 PM IST

Jagdishpura Police Station

दो महीने पहले सैंया की रहने वाली किशोरी जगदीशपुरा में रिश्तेदारी में शादी में अपनी दादी के साथ शामिल होने के लिए आई थी। यहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। उस लड़की की मां एक युवक के साथ पीड़िता को तांत्रिक के पास ले गई। जहां तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को अछनेरा ले गए। वहां भी तात्रिक ने किशोरी से दुराचार किया।

पीड़िता ने क्या कहा ?

पीड़िता ने बताया कि आरोपी किशोरी को कोटा ले गए। जहां केकड़ी राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी कर उसे साढ़े 4 लाख रुपए में बेच दिया। किशोरी किसी तरह निकलकर पास के ही पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। अपने परिवार वालों को फोन किया। जिसके बाद वह किसी तरह स्थानीय पुलिस के पास पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि कोटा से Agra पहुंचने के बाद वह पुलिस के पास गए। यहां पुलिस ने सिर्फ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने अपने पिता और दादी के साथ पुलिस कमिश्नर से मिली। जिसके बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस ने रेप, अपहरण, षड्यंत्र, बंधक बनाना, मानव तस्करी और पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई।

पीड़िता का कहना था कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। 18 जून से 26 जून तक किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म हुआ। धमकियों और दबाव के कारण किशोरी के पिता दूसरे शहर में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। पीड़िता ने भी अपनी दादी के साथ घर बदल लिया।

यह भी पढ़ें: लड़की को एक साल पहले नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया युवक, दूसरों से संबंध बनाने का बनाया दबाव

पीड़िता ने 15 दिन पहले शहीद स्मारक पर धरना

पीड़िता ने 15 दिन पहले अपनी दादी के साथ शहीद स्मारक पर धरना दिया था। पीड़िता और उसकी दादी की मांग थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो। वे दबाव बना रहे हैं, धमका रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन अब भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता की दादी कमिश्नर से मिली

पीड़िता की दादी ने फिर से पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। दादी का कहना है कि उनका परिवार डर की वजह से गांव छोड़ चुका है। इसके बाद भी मुख्य आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। राजीनामे का दबाव बना रहा है। मुख्य आरोपी सट्टे का काम करता है। जो महिला पीड़िता को बहला कर ले गई थी, वो मानव तस्करी के गैंग से जुड़ी हुई है। इसके बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।

आगरा से प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग