
Fatehpur के औंग थाना क्षेत्र में एक साल पहले आरोपी हिमांशु उर्फ ‘लकी’ गांव की ही लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया। लकी लड़की को 2023 में ले गया था जब वो महज 15 साल की थी। उसने अपने मौसा के यहां लड़की को बंधक बनाए रखा। आरोपी लकी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
लड़की ने आरोप लगाया है कि लकी ने उसे 05 सितंबर 2023 को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे शादी कर लिया। शादी के बाद वो गर्भवती हो गई। लकी ने बैंगलोर में उसका जबरदस्ती गर्भपात करवाया। पीड़िता की मां ने कहा कि शादी के समय लकी की मां, मामा और अन्य लोग भी मौजूद थे।
आरोपी लकी हमेशा पीड़िता को प्रताड़ित करता रहता था। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि लकी ने उसकी बेटी को दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। आरोपी के मौसा ने भी लड़की के साथ गलत हरकतें की हैं।
20 अगस्त को लकी और उसके मौसा लड़की को ट्रेन से हमीरपुर ले जा रहे थे। इसी बीच वो चिल्लाने लगी जिसकी वजह से आसपास के लोग आ गए। लोगों ने जब लकी से चिल्लाने का कारण पूछा तो वो दोनों भाग निकले। लोगों ने लड़की को नौबस्ता पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी दी।
एक साल पुराने मामले में शुक्रवार को FIR हुई है। पीड़िता के मां के बयान के आधार पर FIR किया गया। औंग थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बतया कि मामले में पांच अभियुक्त हैं। FIR दर्ज कर ली गई है।आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Updated on:
6 Sep 2024, 8:39 PM IST
Published on:
6 Sep 2024, 8:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.