प्रयागराज

Coronavirus :तब्लीगी जमात के समर्थन में चली गोली , विशेष समुदाय के युवक ने की हत्या

रासुका के तहत करवाई के निर्देश ,इलाके में फ़ोर्स तैनात
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 2:01 PM IST
Murder in Prayagraj in support of Tablighi Jamaat
Coronavirus :तब्लीगी जमात के समर्थन में चली गोली , विशेष समुदाय के युवक ने की हत्या

प्रयागराज। लॉक डाउन के दौरान शहर के करेली इलाके के बक्शी मोढ़ा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । बताया जा रहा है कि बख्शी मोढ़ा में चाय की दुकान पर हुए विवाद में गोली मारी गई है।लॉक डाउन उनमें रोक के बावजूद खुली चाय की दुकान पर हत्याकांड से खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार दुकान पर मौजूद लोटन निषाद और मोहम्मद सोना के बीच कोरोनावायरस व तबलीगी जमात को लेकर हो रही बातचीत के बीच कहासुनी होने लगी। बात इस कदर बढ़ी कि मोहम्मद सोना ने लोटन निषाद को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सोना को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने मोहम्मद सोना को घेर कर पकड़ लिया फिर पुलिस को सौंपा दिया गया।पुलिस के अनुसार चाय की दुकान पर कुछ लोग खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान लोटन निषाद ने जमात के लोगो के पकड़े जाने पर सवाल उठाये जिस पर मोहम्मद सोना ने जमात के समर्थन में गोली चला दी। जिससे लोटन निषाद की मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि लाक़ डाउन के दौरान मनाही के बावजूद भी चाय की दुकान कैसे खोली गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सख्त है। उन्होंने मृतक परिवार को चार लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही आरोपियों पर रासुका के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए है। लॉक डाउन के दौरान चाय की दुकान क्यों खोली गई और पुलिसकर्मियों ने कोई कार्यवाही नहीं की इसको लेकर कप्तान ने पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
5 Apr 2020, 2:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट