
इलाहाबाद. जिले के कोरांव थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला को उसके ही बेटे सहित चार लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। जिस बेटे को नौ माह तक अपने गर्भ पाला उसी ने आज मां बेटे के रिश्ते को तार तार कर दिया। हत्या की सूचना पर कोरांव पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कोरांव के जेतहरा गांव का राजाराम पटेल किसान है। जिसने अपने सभी बच्चों को उनका अपना अपना हिस्सा देकर साथ अलग दिया है। पुलिस के अनुसार परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर मां बेटे में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।जिस पर राम बहादुर और उसकी पत्नी श्रीदेवी और इनके दोनों बेटे नीरज और धीरज ने वृद्धा की जम कर पिटाई कर दी। जिस पर पड़ोसियों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया।
वही घटना की जानकारी पर वृद्धा का दूसरा राजबहादुर मौके पर पहुंचा और घायल मां को जिसका नाम गीता बताया जा रहा है। घयाल अवस्था मे उसे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागा। लेकिन रास्ते में ही वृद्ध मां की मौत हो गई।मां की मौत होने के बाद राज बहादुर ने कोरांव थाने में सूचना दी।कि मेरे भाई एउसकी पत्नी और बच्चों ने मिलकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर राम बहादुर और उसकी पत्नी श्रीदेवी उसके दोनों बेटे नीरज व धीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चौधरी के मुताबिक वृद्ध महिला गीता की हत्या उसके बेटे व बहू ने मिलकर की है। शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वही मां की हत्या के बाद राम बहादुर पत्नी बच्चों संग फरार है। दिल दहलाने वाली घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।