प्रयागराज

नौ मई क़ो यूपी में यहाँ होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा,उम्मीदवारों को मोदी मैजिक पर भरोसा

जातीय समीकरण तोड़ने की कोशिश

2 min read
naredra modi

प्रयागराज | लोकसभा चुनाव के छठवें चरण की सरगर्मियां तेज़ हो गईं हैं ,रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा के बाद भाजपा ने भी सियासी गुणा -गणित में जुट गई है। जिले की दोनों लोकसभा सीट पर जातीय आधार पर मतदाताओं क़ो साधने के लिए हर संभव कोशिशे शुरू गई है। प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्रियों का तबक तोड़ दौरा शुरू हो रहा है।भाजपा इस चुनाव में कोई भी कसर नही छोड़ना चाहती है। भाजपा के बागी उम्मीदवार को कांग्रेस ने मैदान में उतार भाजपा की गणित बिगाड़ दी है जिसे साधने के लिए 9 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा कराने की तैयारी है।

नरेद्र मोदी की जनसभा दोनों लोकसभा क्षेत्र के बीच परेड ग्राउंड पर होगी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की जनसभा को लेकर सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और केन्द्रीय मंत्री सतीश महाना ने मिडिया को जानकारी दी। नंदी ने बताया की प्रधानमंत्री की जनसभा का समय आगामी गुरूवार को सायं क़रीब पांच बजे परेड ग्राउंड में सुनिश्चित किया गया है। जिसमे दोनों संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा से लोग जनसभा में शामिल होगें।इस जनसभा के जरिये भाजपा अपनी ताकत और अपनी एक जुटता दिखाने का कम करेगी।

मंडल के अलग अलग जिलो में पीएम की जनसभाएं हो चुकी है, जिसके चलते प्रधानमंत्री कार्यक्रम जिले में टाल दिया गया था।लेकिन कांग्रेस सहित गठबंधन के बड़े नेताओं की आने सम्भावना को देखते हुए प्रत्याशियों की मांग पर जातीय समीकरण सहित विरोधियों द्वारा हो रही घेरे बंदी को देखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा तय कराया गया। वही अगले एक सप्ताह में कई बड़े चेहरों को यहाँ लाने की उम्मीद जताई जा रही है। वही मंगलवार क़ो भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रयागराज में एक बड़े व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगें। योगी सरकार के मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने दावा करते हुए कहा की प्रयागराज की दोंनो सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को प्रयागराज के लगभग सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व व्यापारी शामिल होंगें।

Published on:
06 May 2019 06:17 pm
Also Read
View All