8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में दर्दनाक सीन: गेहूं कटाई के दौरान 16 साल का किशोर थ्रेसर मशीन में चला गया, पैर बाहर रह गए

Tragic accident in Prayagraj: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हो गया। जब 18 साल का एक किशोर गेहूं के बोझ के साथ थ्रेसर मशीन में चला गया। केवल दो पैर बाहर दिखाई पड़ रहे थे। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Tragic accident in Prayagraj: प्रयागराज में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब गेहूं की मड़ाई के समय एक किशोर थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। देखते-देखते किशोर का हाथ मशीन के अंदर चला गया। इतनी तेजी से घटनाक्रम हुआ कि थ्रेसर मशीन किशोर को अपनी ओर खींच लिया। केवल दोनों पैर बाहर निकला रहा। यह देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर आए लोगों ने थ्रेसर मशीन को बंद कराया। भूसे के साथ खून भी आ गया था। कड़ी मशक्कत से किशोर को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। किशोर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था। घटना बहरिया थाना क्षेत्र का है।

पढ़ाई के साथ खेत में भी करता था काम.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मजूरा गांव निवासी सुमित कुमार (18) पुत्र राजकुमार, मंगलवार करीब 1 बजे खेत में मड़ाई का काम कर रहा था। गेहूं का बोध बोझ डालते समय सुमित का हाथ भी थ्रेसर के अंदर चला गया। इसके पहले की सुमित संभाल पाता, उसके दोनों हाथ थ्रेसर के अंदर चले गए। देखते-देखते पलक झपकते थ्रेसर ने सुमित को अंदर खींच लिया।

सर धड़ से अलग हुआ

थ्रेसर की स्पीड के आगे सुमित कुछ नहीं कर पाया और उसका सर धड़ से अलग हो गया। पूरा शरीर थ्रेशर मशीन के अंदर चला गया। यह देख मौके पर कोहराम मच गया। तत्काल थ्रेसर मशीन को बंद कराया गया, लेकिन तब तक सब समाप्त हो चुका था। भूसे के साथ भारी मात्रा में खून भी आ रहा था। केवल पैर ही बाहर रह गए थे। ‌

तेजी से चल रहा है थ्रेशिंग का कार्य

परिजनों के अनुसार 18 वर्षीय सुमित पढ़ाई के साथ दूसरे के खेतों में काम भी करता था। जिसका बड़ा भाई वैभव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। आज मंगलवार को सुमित रोहित यादव के खेत में थ्रेशिंग करने के लिए गया था। बीते दिनों हुई बारिश के कारण थ्रेशिंग का काम रुक गया था। मौसम खुलने के बाद आसपास के खेतों में भी मशीनें चल रही थी। लेकिन सुमित के साथ हुए हादसे से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग