प्रयागराज

प्रयागराज में बड़ी घटना: आभूषण व्यापारी को गोली मारकर लूट ले गए लाखों का गहना

सोमवार की रात बदमाशों ने प्रयागराज में बड़ी घटना को अंजाम दिया। दुकान से लौट रहे एक आभूषण व्यापारी को पहले गोली मारी और फिर आभूषण लूट कर फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2025, 10:11 PM IST
Feature image

Prayagraj Crime: यूपी के प्रयागराज में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। जिले के करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत भीरपुर बाजार से लौट रहे आभूषण व्यापारी चंदन सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी मझुआ अपनी दुकान से रात 8 बजे के करीब वापिस घर लौट रहे थे। अभी वह भिटार नहर के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और, रास्ते में रोककर गोली मार दी। उसके बाद उनके पास से चांदी और सोने का पूरा आभूषण लूट ले गए।

अपराधियों की धर पकड़ में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर है। चन्दन के पिता राधेश्याम सोनी ने बताया कि बेटे को एक गोली पेट और दूसरी गोली जांघ में लगी है। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर है।

पुलिस ने की घेराबंदी

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी करछना अनूप कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ आस पास के इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए जुटी हुई है। हालांकि अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल सका है।

Updated on:
22 Dec 2025, 10:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल