प्रयागराज

खान मुबारक गैंग का एक लाख का इनामी शूटर गिरफ्तार , संघ नेता समेत दो हत्याओं की ली थी सुपारी

सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी दिलीप मिश्रा का नाम आया सामने
2 min read
• •
Updated: 28 May 2020, 9:54 AM IST
One lakh Rewarded shooter of Khan Mubarak gang arrested
खान मुबारक गैंग का एक लाख का इनामी शूटर गिरफ्तार , संघ के नेता समेत दो हत्याओं की ली थी सुपारी

प्रयागराज। खान मुबारक गैंग के शातिर शूटर को क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक लाख का इनामी नीरज सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर शूटर की गिरफ्तारी के साथ ही एक बार फिर बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

संघ से जुड़े नेता की हत्या की साजिश
जिले के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा का नाम एक बार फिर सामने आया है। इस मामले में उनके बेटे को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गी गई जानकारी के मुताबिक़ निजी दुश्मनी में संघ से जुड़े नेता समेत दो लोगों की हत्या की सुपारी नीरज सिंह को दी गई थी। खुलासा होने के बाद पुलिस ने दिलीप मिश्रा के तलाश में छापेमारी की गई लेकिन वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार की है। देर रात तक क्राइम ब्रांच सुपारी किलर से पूछताछ करती रही।

एक लाख का इनामिया
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक सुपारी किलर अमेठी निवासी नीरज सिंह ने 2018 में मेहंदी हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसमें दो लोगों की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस वारदात के बाद लखनऊ में नीरज सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित हुआ था ।उसके बाद उसका नाम कई सनसनीखेज हत्याकांड से भी जुड़ता रहा है।अंबेडकरनगर और अमेठी समेत कई जिलों में उस पर 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि नीरज सिंह को औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायनकला के रहने वाले दिलीप मिश्रा ने अपने स्कूल माया देवी स्मारक शिक्षण संस्थान में उसको शरण दी थी।


हो चुकी थी हत्या की रेकी

बताया जा रहा है की दिलीप मिश्रा ने संघ से जुड़े व्यापारी नेता और दूसरे सपा के नेता की हत्या की भी सुपारी दी थी। वह रेकी कर चुका था, वारदात को अंजाम देने से पहले क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शातिर अपराधी नीरज सिंह को लावायन कला में रुका हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस ने मुठभेड़ में नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। नीरज के पास से एक राइफल एक पिस्टल एक तमंचा 11 कारतूस बरामद किया गया है ।इसके साथ ही पुलिस दिलीप मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी देर रत तक जारी रही।अपराधी को शरण देने के आरोप में उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नंदी बम काण्ड में आरोपी
एसएसपी के मुताबिक आरोपी नीरज उर्फ अखंड प्रताप प्रयागराज में अंशु पांडे के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहा था। देर रात तक पुलिस दिलीप मिश्रा की तलाश में छापेमारी करती रही। बता दें कि दिलीप मिश्रा सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हुए जानलेवा हमले के भी आरोपी हैं। वर्तमान में जमानत पर रिहा है।

Published on:
Also Read
View All
प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान