Dhirendra Krishna Shastri: प्रयागराज में 19 फरवरी को होने वाला बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम सुरक्षा के कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
Dhirendra Krishna Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वेर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 19 फरवरी को प्रयागराज में दिव्य दरबार लगने वाला था। लेकिन सुरक्षा के कारणों से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा और माघ मेला को लेकर प्रयागराज पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को करा पाना असंभव बताया। दरअसल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।
19 फरवरी को पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज में अपना दिव्य दरबार लगान वाले थे। यह कार्यक्रम प्रयागराज जिले के यमुनापार के मेजा तहसील स्थित कुंवरपट्टी गांव में था। भाजपा नेता एवं जनसेवक इंद्रदेव शुक्ला राजू भैया कार्यक्रम का आयोजन करा थे।
प्रयागराज जिले के यमुनापार के मेजा तहसील स्थित कुंवरपट्टी गांव के सोना भवन स्थित मां शीतला के दरबार में हर साल कृपा महोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव पांच दिवसीय का होता है। इस साल 17 फरवरी से कृपा महोत्सव शुरू हो गया है। 19 फरवरी को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। इसके अलावा इसी दिन 21 गरीब कन्याओं का विधि विधान से सामुहिक विवाह भी कराया जाएगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 जोड़ों को अपना आशिर्वाद भी देना था।
प्रयागराज में होने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम काफी बड़ा होना वाला था। इसमें लाखों लोगों के पहुंचाने का अनुमान था। आयोजन समिति द्वारा इस कार्यक्रम के लिए लगभग 50 बीघे का मैदान बनाया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लागातार कार्यक्रम स्थल और रूट की निगरानी करते हुए प्लान तैयार किया था। लेकिन अब सुरक्षा कारणों से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
साल 2023 में पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार इसी गांव में सजा था। जहां लाखों लोगों का सैलाब उमड़ा था। उस बार दिव्य दरबार में दस लोगों की अर्जी लगी थी। अर्जी लगाने के लिए प्रयागराज के अलावा कई जिलों से लाखों लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे।