कांग्रेस को मिली करारी हार से कमलनाथ से नाराज हैं राहुल गांधी
बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद जीतू पटवारी(Jitu Patwari) को राज्य की कमान सौंपी गई थी। बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों पर जीत मिली थी। सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को लेकर राहुल गांधी कमलनाथ से नाराज हैं और इसी के चलते उन्हें पार्टी ने राज्यसभा नहीं भेजा है।