FSL रिपोर्ट आने के बाद बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें
पिछले साल ही यूट्यूबर एल्विश यादव जहर की सप्लाई करने और रेव पार्टी के मामले में बुरे फंसे थे। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एल्विश समेत सपेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 5 लोग गिरफ्तार हुए थे। एल्विश से पूछताछ भी हुई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने सपेरों के कब्जे से बरामद हुए सांपों के जहर को जांच के लिए FSL लैब भेजा था। इसकी रिपोर्ट अब आ गई है। FSL जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर पाया गया है। FSL रिपोर्ट सामने आने के बाद एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है।