प्रयागराज

Holi Special Train: यात्रियों को नहीं होगी अब दिक्कत, होली बाद दिल्‍ली, मुंबई रूट पर चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टैबल

घर पर होली मनाने के बाद प्रदेश में कमाने वालों की वापसी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी। इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेनें दिल्ली और मुंबई रूट पर चलेंगी। स्‍पेशल ट्रेनों का 22 मार्च से 1 अप्रैल तक संचालन होगा। सीपीआरओ डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को वापसी में असुविधा नहीं होगी।  

2 min read
Holi Special Train: यात्रियों को नहीं होगी अब दिक्कत, होली बाद दिल्‍ली, मुंबई रूट पर चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टैबल

प्रयागराज: होली पर्व धूमधाम से मनाने के बाद घर से प्रदेश जाने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। रेलवे ने परदेशियों के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होली बाद चलाएगी। घर पर होली मनाने के बाद प्रदेश में कमाने वालों की वापसी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी। इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेनें दिल्ली और मुंबई रूट पर चलेंगी।स्‍पेशल ट्रेनों का 22 मार्च से 1 अप्रैल तक संचालन होगा। सीपीआरओ डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को वापसी में असुविधा नहीं होगी।

पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस

रेलवे ने इसमें 02363/02364 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष ट्रेन पटना से 24 व 27 मार्च को रात 10:20 बजे चलेगी। यह सुबह 5:10 बजे प्रयागराज और शाम सवा तीन बजे आनंद विहार पहुंचेंगी। वापसी में 25 व 28 मार्च को आनंद बिहार से रात में 11:30 बजे चलेगी, सुबह 9:30 बजे प्रयागराज और शाम को साढ़े पांच बजे पटना पहुंचेगी।

जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 05561/05562 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन जयनगर से 22 व 29 मार्च को रात 11:50 बजे चलेगी, दूसरे दिन दोपहर 1:40 बजे प्रयागराज व तीसरे दिन दोपहर 1 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में 25 मार्च व एक अप्रैल को लोकमान्य तिलक से रात सवा 12 बजे चलेगी, दूसरे दिन रात 11:05 बजे छिवकी व तीसरे दिन शाम तीन बजे जय नगर पहुंचेगी।

दिल्ली सुपरस्टार एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 02397/02398 गया-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 22 व 25 मार्च को गया से सुबह 7:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज व रात 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 23 व 26 मार्च को दिल्ली से सुबह 8.10 बजे चलेगी। शाम 5.50 बजे प्रयागराज व रात 11 बजे गया पहुंचेगी।

लोकयमान्य तिलक- गोरखपुर एक्सप्रेस

यह ट्रेन 01021/01022 लोक मान्यतिलक-गोरखपुर विशेष गाड़ी लोक मान्य तिलक से 19, 24, 27 व 31 मार्च को दोपहर सवा दो बजे चलेगी। दूसरे दिन शाम 6:50 बजे प्रयागराज और तीसरे दिन रात 2:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से 21, 26, 29 मार्च व दो अप्रैल को दोपहर 2:25 बजे चलेगी, रात 9:35 बजे प्रयागराज व तीसरे दिन सुबह 3:35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

Published on:
18 Mar 2022 01:35 pm
Also Read
View All
अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर दिया पति ने शादी का ऑफर! अनजान समझकर मिलने भी बुलाया, हैरान कर देगा मामला

पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों के खाते बिना किसी ठोस जांच के किए जा रहे सील! हल्लाबोल प्रदर्शन में क्या-क्या उठाए मुद्दे?

पुरोहित का नाम पूछा और तड़ातड़ चला दी गोलियां! एक के बाद एक 5 राउंड किए फायर; प्रयागराज का सनसनीखेज मामला

गर्म लोहे से दागा और प्राइवेट पार्ट पर किए वार! इसके बाद मुंह दबाकर कर दी मासूम की हत्या; सयान हत्याकांड में अपडेट

नोटों की सेज, हथियारों का शौक और 4 शादियों का आरोप: प्रयागराज की पल्लवी सिंह की कहानी ने मचाया बवाल