प्रयागराज

कुंभ में अपनो को छोड़ कर घर चले जा रहे परिजन, पुलिस ने उठाया यह कदम

डीआईजी मेला ने बताया अब खोया-पाय केन्द्र पर नहीं है कोई बिछड़ा हुआ, आगे भी जारी रहेगा अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2019, 7:17 PM IST
DIG Mela KP Singh
DIG Mela KP Singh

प्रयागराज. कुंभ में स्नान करके कुछ लोग अपने परिजन को छोड़ दे रहे हैं। ऐसे लोगों को पहले खोया-पाया केन्द्र में रखा जा रहा है और फिर अनाउंस करके परिजनों को बुलाया जाता है जिनके परिजन आ जाते हैं तो उनके साथ बिछड़े हुए लोगों को वापस भेज दिया जाता है लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जो वापस ही नहीं आये। डीआईजी मेला केपी सिंह ने ऐसे लोगों की सारी जानकारी जुटायी और पुलिस की टीम बना कर उनके घर भेजा गया।

डीआईजी मेला केपी सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या के स्नान पर सबसे अधिक लोग खोया-पाया केन्द्र पर पहुंचे थे।70 महिला व दो बच्चे ऐसे थे जिनके परिजन एक-दो दिन तक नहीं आये थे। अंत मे कई परिजन आकर अपने लोगों को ले गये थे लेकिन 30 महिला व दो बच्चों को लेने कोई नहीं आया था। इसके बाद पुलिस ने खोया-पाया केन्द्र में रह रही महिला व बच्चों से आवास की आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद उनके क्षेत्र के थाना से सम्पर्क कर आवास का पता किया गया। आवास की सही जानकारी मिल जाने के बाद पुलिस की टीम बनायी गयी और फिर घर छोड़ा गया। पुलिस की इस पहल की सभी सहारना कर रहे हैं जबकि पहले ऐसा नहीं होता था जो लोग बिछुड़ जाते थे उनमे से कुछ कभी घर नहीं लौट पाये थे और कुछ लौटे भी तो बहुत समय के बाद।

Updated on:
9 Feb 2019, 7:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल