प्रयागराज

अब सपा के इस पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किले ,जल्द हो सकती है बड़ी कार्यवाही

पूर्व विधायक का कारोबार यूपी सहित अन्य राज्यों में भी फैला
2 min read
Police take action
ashif zafari in illegal plotting

इलाहाबाद: योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर भू माफियाओ के खिलाफ शुरू हुई कार्यवाही के बीच कई बड़े सफ़ेदपोस नेताओं का नाम भी सामने आने लगा है ।सीलिंग की ज़मीन पर अवैध रूप से प्लॉटिग करने वालों में एक और पूर्व विधायक का नाम आया सामने आया है। पूर्व विधायक सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के क़रीबी आसिफ़ जाफ़री है ।आसिफ जाफरी द्वारा जिले के सदर तहसील के करैली अंतर्गत कसारी मसारी में अवैध प्लाटिंग की गई है ।

करोडो की जमींन पर अवैध प्लाटिंग
अवैध रूप से सीलिंग की ज़मीनों पर की प्लॉटिंग लगभग 13 करोड़ से भी अधिक कीमत की है । जानकारी के मुताबिक लगभग 13 बीघे सीलिंग की ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग की गई है।बीते दिनो सरकार के निर्देश पर मुख्यालय पहुचें आईजी एसटीएफ़ इन्ही इलाकों में अवैध रूप से प्लॉटिंग और बसाई गई कालोनियों की पड़ताल के लिए पहुंचे थे।अवैध रूप से प्लाटिंग करने के मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ़ ज़ल्द मुकदमा दर्ज़ कराने की तैयारी भी है ।पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ़ की भूमिका की भी की जा रही है जांच।

खंगाली जा रही भू मफियाओ की कुंडली
गौरतलब है कि जिले में भू माफियाओ के खिलाफ प्रशासनिक शिकंजा कसना शुरू हो गया है।कि बीते दिनों आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देश पर भू माफियाओ की कुंडली खंगाली जा रही है । साथ इस शहर के आस पास बसाई गई बस्तियों की पड़ताल की जा रही है।बाहुबली पूर्व सांसद सहित भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।जिस के मद्देनजर कसारी मसारी इलाके में पूर्व विधायक आसिफ जाफरी का नाम सामने आया है।आसिफ जाफरी 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चायल से विधायक थे ।और इन दिनों समाजवादी पार्टी में शामिल है।

पूर्व सांसद की भूमीका की पड़ताल
बता दें की अवैध प्लाटिंग की जमीन पर पांच दर्जन से ज्यादा मकान बन चुके हैं ।और अन्य जमीनों पर लोगों ने अपनी कब्जेदारी बना रखी है ।प्रशासन आसिफ जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही करने की तैयारी में है ।साथ ही आसिफ जाफरी के साथ पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व विधायक अशरफ के भी भूमिका की पड़ताल की जा रही है ।बता दें की कसारी मसारी इलाके में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं ।जिनके बिना अनुमति के उनकी जमीनों को जबरन बेचने का भी मामला सामने आया है ।

यूपी सहित एमपी छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र तक फैला है कारोबार
पूर्व विधायक आसिफ़ जाफ़री पेशे से सीए हैं,प्रोपर्टी डीलिंग का भी काम लम्बे समय से करते आ रहे है। जाफरी यूपी, एमपी के अलावा छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र में ज़मीन के कारोबार से जुड़े हैं। बसपा से राजीनीति शुरू करने वाले आसिफ़ जाफ़री 2012 में चायल कौशाम्बी से पहली बार विधायक बने थे ।2017 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे। बसपा के पूर्व कद्दावर नेता इंद्रजीत सरोज का क़रीबी माना जाता है ।इन्द्रजीत सरोज के बसपा छोड़ने के साथ ही इन्होने भी बसपा छोड़कर इंद्रजीत सरोज के साथ सपा में शामिल हो गए थे। मूलरूप से कौशाम्बी के महंगाव के रहने वाले आसिफ़ जाफ़री शहर के करैली इलाक़े में रहते हैं ।

Published on:
13 Aug 2018 11:38 am
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस