प्रयागराज

प्रवीण तोगड़िया का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, दुनिया की मस्जिदों में घूम रहें, अयोध्या में मत्था टेकने का वक्त नहीं

कहा कई बड़े नेताओं का आडियो है जरुरत पड़ी तो देश के सामने लाऊंगा    

3 min read
प्रवीण तोगड़िया का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, दुनिया की मस्जिदों में घूम रहे  पीएम, अयोध्या में मत्था टेकने का समय नहीं

इलाहाबाद. कभी विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता रहे प्रवीण भाई तोगड़िया, अपने नए संगठन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के गठन बनाने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और संघ के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में मदमस्त लोगों ने भारतीय जुमला पार्टी बना दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विदेशों की मस्जिदों में घूम रहे हैं। उनके पास अयोध्या में रामलला के मंदिर में मत्था टेकने का समय नहीं है। आखिर कब तक लोगों को गुमराह करते रहेंगे। जिसका जवाब आने वाले समय में देश का 20 करोड़ हिंदू देगा।

उन्होंने कहा हमें सबका विकास सबका साथ नहीं, हिंदूओं का विकास और हिंदुओं का साथ चाहिए। अयोध्या मंदिर पर राजनीति करने वाले जान ले की अब, अयोध्या मथुरा विश्वनाथ तीनों लेगें एक साथ। उन्होंने कहा कि आगामी कुम्भ मेले में बड़े एलान के साथ काम शुरू होगा।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का उद्देश्य बीस करोंड हिंदुओं की रक्षा

प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का उद्देश्य बीस करोंड हिंदुओं के धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में देश से जो वादा किया उसे पूरा करने में नाकाम रही है। किसी का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की जुमले बाजो ने राम मंदिर निर्माण को भी जुमला बना दिया। उनके एजेंडे में राम मंदिर बनाना शामिल नहीं है। ऐसे लोगों को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बेनकाब करने का काम करेगा। कहा की सत्ता के नशे में चूर लोग यह जान ले कि अब राम मंदिर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हिन्दुओं के साथ खड़ा होकर अयोध्या, मथुरा, विश्वनाथ तीनों साथ लेगा।

तोगड़िया का दावा भाजपा के कई बड़े नेता सम्पर्क में

तोगड़िया ने दावा किया कि भाजपा के काम से उनकी ही के पार्टी में को लोग बड़ी सख्या में लोग असंतुष्ट है। जिसमें सांसद मंत्री विधयाक और कार्यकर्ता शामिल है। जो समय आने पर साथ खड़े दिखेगें। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विदेशों की मस्जिदों में घूम रहे हैं। उनके पास अयोध्या में रामलला के मंदिर में मत्था टेकने का समय नहीं है। आखिर कब तक लोगों को गुमराह करते रहेंगे। कहा की आने वाले आम चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बड़ी भूमिका में होगा और देश के सामने तीसरे विकल्प की भूमिका में होगा । साथ ही आगले साल लगने वाले कुम्भ मेले से संगठन की बड़ी भूमिका में काम करेगा ।

राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार को चार महीने का अल्टीमेटम

प्रवीण भाई तोगड़िया ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हम 4 महीने का और समय दे रहे हैं । चार सालों तक हमने राम मंदिर के मसौदे का इंतजार किया। लेकिन मोदी सरकार मंदिर बनाने के पक्ष में नहीं दिख रही हैं, अगर सरकार राज्यसभा और लोकसभा में की आम बैठक बुला कर मंदिर मुद्दे का बिल पास नहीं होता है, तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद लखनऊ से अयोध्या कूच करेगा।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे गुरु गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर रहे अवैद्यनाथ नाथ की इच्छा थी ,कि राम मंदिर बने लेकिन भाजपा सरकार हिंदुओं के नाम पर सत्ता हासिल की लेकिन हिंदुओं की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी आज केंद्र की सरकार को गौ रक्षक गुंडे और माफिया दिखने लगे हैं । ऐसी सरकार से हिंदुओं को अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

कहा कई बड़े नेताओं का है आडियो जरुरत पड़ी तो देश के सामने लाऊंगा

तोगड़िया ने प्रयाग में ऐलान किया कि, आने वाले कुंभ मेले तक गंगा यमुना सरस्वती की त्रिवेणी के तट से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बड़ी घोषणा के साथ अपना काम शुरू करेगा । और 2019 में हिंदुओं की सरकार देश में बनेगी ।ऐसी सरकार को हिंदू भाई जबाब देंगे जिन्होंने किये गये वादों को जुमला बना दिया ,तोगड़िया ने मीडिया को बताया कि मुझ पर सालों से चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा था ।लेकिन किसने दबाव बनाया इस सवाल का जबाब नही दिया, कहा जब राम मंदिर को कोर्ट से ही बनना था, तो कार्य सेवा क्यों कराई, गई बेगुनाहों को क्यों मरवाया गया ।इसका जवाब कौन देगा? राम मंदिर के मुद्दे कई बड़े नेताओं से मेरी बात चीत हुई है सबका आडियो मेरे पास है जरुरत पड़ी तो जनता के सामने मिडिया के माध्यम से रखूँगा।

हिंदू मांग पत्र की ख़ास बाते

हिन्दू मांग पत्र में मांग है की संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ संपूर्ण ज्ञान व्यापी सहित मथुरा और अयोध्या की जन्मभूमि को हिंदुओं को सौंप दी जाए। गोवंश की हत्या बंदी का राष्ट्रीय कानून बने ।समान नागरिक संहिता बने, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई जाए। सभी विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके व्यवसाय जमीन और अधिकार के साथ कश्मीर में तय समय सीमा में पुनर्वासित किया जाए ।

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाय। सभी मठ मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त किया जाए मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खारिज कर उन्हें दिए गए अल्पसंख्यक के आर्थिक लाभ ख़त्म किया जाए।जिससे देश के सभी गरीब लोगों का कल्याण हो ।हर परिवार में केवल दो ही बच्चे हो ऐसा कानून बने ,किसानों की कर्ज माफी भारत सरकार तत्काल लागू करें ,सभी किसानों की फसलों के सभी खर्च से डेढ़ गुना मूल्यों के हिसाब से दिया जाए। सभी किसानों को फसल बीमा की संपूर्ण रकम तत्काल मुहैया कराई जाए। स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को माना जाए।

By- प्रसून पांडेय

Published on:
27 Jun 2018 04:59 pm
Also Read
View All