संगम नगरी प्रयागराज में अगले साल लगने वाले विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी जारों पर है।
प्रयागराज: अगले साल 2025 में लगने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां काफी तेज चल रही हैं। कई बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से प्रयागराज को बदल देने का काम चल रहा है। मेले को दमकाने के लिए हजारों करोड़ की कई परियोजना धरातल पर दिखने लगी हैं। वहीं शुक्रवार को महाकुंभ मेले के लिए 794 करोड़ रूपये की ६१ परियोजनाओं को और मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की शीर्ष समिति की बैठक में यह मंजूरी दी गई है। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि महाकुंभ के तहत होने वाले सभी निर्माण स्थायी प्रकृति के होने चाहिए, जिससे कि आगे भी जनता को इसका लाभ मिल सके।
इन विभागों के परियोजनाओं को मिली मंजूरी
महाकुंभ के लिए लोक निर्माण विभाग की 3, यूपी जल निगम की 8, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की 5, नगर निगम प्रयागराज की 33, पीडीए की 7, पर्यटन विभाग की 2 और प्रयागराज मेला प्राधीकरण की 3 परियोजनाएं मंजूद की गई हैं।
परियोजनाओं के पूर्ण होने पर अलौकिक दिखेगा प्रयागराज
अगले वर्ष महाकुंभ से पहले प्रयागराज को हर तरह से चमकाने का कार्य तेजी पर चल रहा है। सडक़ें, नालियां, बिजली, ओवरब्रिज, धार्मिक स्थलों, कलाकृतियों आदि पर विशेष कार्य किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन योजनाओं को पूरा होने के बाद प्रयागराज का नजारा ही कुछ अलग होगा।