
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं प्रयागराज जिले में दो लोकसभा सीट हैं एक इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र एवं एक फूलपुर संसदीय क्षेत्र हैं।
फूलपुर संसदीय क्षेत्र के आरओ की जिम्मेदारी प्रयागराज में वर्तमान में तैनात जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवम् शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ की ज़िम्मेदारी एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को सौंपी गई हैं।
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए फूलपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार पांच सहायक रिटर्निग ऑफिसर भी तैनात किए गए हैं शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को एआरओ तथा शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में अपर एसडीएम योगेंद्र सिंह को एआरओ बनाया गया है। फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र का एआरओ एसीएम तृतीय सुदामा वर्मा को तथा सोरांव विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम सोरांव डॉ.गणेश कनौजिया को नियुक्त किया गया है। एवम् इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के आरओ की जिम्मेदारी प्रयागराज में वर्तमान में तैनात सीडीओ गौरव कुमार को दी गई हैं।