3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला

Husband, wife, daughter and son murdered in Prayagraj: प्रयागराज में पति-पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में जिसे पुलिस तलाश रही थी। उसका भी शव ग्राउंड फ्लोर के दुकान में बंद मिला। पुलिस को कमरे में बोर्ड मिला जिसमें लिखा है "बंटी बबली और ने मारा"

2 min read
Google source verification
ताला तोड़कर निकल गया शव, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Four Members of a Family Murdered in Prayagraj: प्रयागराज में करोड़पति व्यापारी के घर के चार सदस्यों के निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआत में पति पत्नी और बेटी का शव एक कमरे में मिला था। हत्या का शक परिवार के चौथे सदस्य बेटे पर हो रहा था। लेकिन उसका भी शव ग्राउंड फ्लोर में बने दुकान में मिला। जिसमें भी बाहर से ताला बंद था। उसका शव भी फूल चुका था। इधर कमरे में एक बोर्ड मिला, जिसमें लिखा था "बंटी बबली और बहू ने मारा"। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया है।

शुरुआती जांच में घर के अंदर तीन शव मिले

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हीवेट रोड चौराहे पर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। तेज बदबू के कारण लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को शुरुआती जांच में घर के मालिक वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और बेटी मीनाक्षी का शव मिला था। जबकि बड़े बेटे अभिषेक की तलाश में पुलिस थी। छोटा बेटा अश्विनी कौशांबी जेल में बंद है।

तलाशी के दौरान चौथे का शव मिला

मकान और दुकान की तलाशी के दौरान अभिषेक का शव ग्राउंड फ्लोर की दुकान में मिला। जिसमें बाहर से ताला बंद था। अभिषेक का शव भी फूल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में घटना के खुलासे के लिए प्रयागराज पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है।

क्या है पारिवारिक स्थिति?

वीरेंद्र कुमार के परिवार में पत्नी के अतिरिक्त बेटी मीनाक्षी और दो बेटे अभिषेक और अश्वनी हैं। हीवेट रोड चौराहे पर दो मंजिला मकान करीब 8000 वर्ग फीट में बना है। ऊपरी मंजिल में वीरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे और नीचे 14 दुकानें हैं, जिनमें 13 दुकानें किराए पर और एक बेटी मीनाक्षी के पास थी। जिसमें वीरेंद्र कुमार स्वयं भी सहयोग करते थे। ‌वीरेंद्र कुमार का छोटा बेटा अश्विनी कौशांबी जेल में बंद है। जबकि बड़े बेटे अभिषेक और बेटी मीनाक्षी ने शादी नहीं की।

जेल में बंद अश्विनी की गर्लफ्रेंड की तलाश में पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र सिंह एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कमरे में एक बोर्ड मिला जिसमें लिखा था "बंटी बबली और बहू ने मारा"। अब पुलिस का ध्यान "बंटी बबली और बहू ने मारा" लिखने वाले की तरफ है। दरअसल अश्विनी कीडगंज क्षेत्र की रहने वाली रितु के साथ 'लिव-इन-रिलेशन' में रहता था। दोनों के खिलाफ कई लोगों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। रितु जमानत पर बाहर है, जबकि अश्विनी कौशांबी जेल में बंद है। प्रयागराज पुलिस अब रितु को खोज रही है। जिसके मिलने के बाद ही घटना का खुलासा होगा। ‌

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग