प्रयागराज

प्रयागराज: प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करती मिलीं सरकारी महिला चिकित्सक निलंबित, अस्पताल सील

प्रयागराज में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लगातार अस्पतालों और डॉक्टरों की निगरानी की जा रही है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान एक सरकारी महिला चिकित्सक निजी अस्पताल में इलाज करते पकड़ी गईं। जिसके बाद अस्पताल के साथ उनपर भी कार्रवाई की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2025, 7:33 AM IST
Feature image

Prayagraj: प्रयागराज के करछना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में संविदा पर कार्यरत स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सिंह को बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निजी प्रैक्टिस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय से गई टीम ने उन्हें हनुमानगंज के हबूसा मोड़ स्थित तेजस अस्पताल में मरीजों को देखते हुए पाया, जबकि वे सरकारी सेवा में कार्यरत थीं।

जांच के दौरान सामने आया कि तेजस अस्पताल का पंजीकरण पहले ही समाप्त हो चुका है और उसके नवीनीकरण की प्रक्रिया भी अधूरी थी। डॉ. पल्लवी सिंह प्रोविजनल पंजीकरण दस्तावेज़ भी प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के पंजीकरण में दर्ज चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी भी मौके पर नहीं मिली।

टीम की पूछताछ पर डॉ. पल्लवी जवाब देने से बचती रहीं। नियमों की अवहेलना और गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेजस अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और पंजीकरण प्रक्रिया को निलंबित कर दिया।

उधर, कार्रवाई से घबराई डॉ. पल्लवी सिंह सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और किसी भी जिम्मेदारी से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंप दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. पल्लवी ने बुधवार को ही सेवा त्यागने का पत्र दिया है। जबकि उन्हें इस कार्रवाई के बाद निलंबित भी कर दिया गया।

Updated on:
5 Jun 2025, 7:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर