IMD Heat Wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तान से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Meteorological Department heat stroke alert: मौसम विभाग ने लू (heat stroke) को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, कन्नौज आदि में तापमान बढ़ाने की संभावना है। इस दौरान ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की दिशा भी बदलती रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली राजस्थानी हवाएं गर्मी और बढ़ाएगी। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज का तापमान सबसे अधिक 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बनारस बीएचयू का 44 डिग्री, सुल्तानपुर का 43.3 डिग्री, बांदा का 43 डिग्री, आगरा का 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार 21 अप्रैल को भी आसमान साफ रहेगा, गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। रात में भी पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं की गति अधिक रहेगी। अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है, बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धुएं और धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश नहीं होगी।
मंगलवार 21 अप्रैल का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा तेज धूप निकलेगी। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी, 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में तेज लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में 22 अप्रैल बुधवार का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार 23 अप्रैल का तापमान 25 से 43 डिग्री, शुक्रवार 24 अप्रैल और शनिवार 25 अप्रैल का तापमान 26 से 43 डिग्री, रविवार 26 अप्रैल का तापमान 26 से 42 डिग्री और सोमवार 27 अप्रैल का तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इन दिनों में आसमान साफ रहेगा। ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है