
Property dealer Mohammad Irfan murder case: प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर मो. इरफान के हत्यारोपी एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके ऊपर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जबकि एक भाई अभी भी फरार है। 25 हजार रुपए के इनामी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। जिससे पूछताछ के बाद आहम सुराग मिलेंगे। इसके पहले पुलिस ने अतीक अहमद की शूटर की बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जहां से जेल भेज दिया जाएगा। मामला 8 अप्रैल का है। जब करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह चौराहे पर प्रॉपर्टी डीलर इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह चाय पी रहा था।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब हत्यारोपी राशिद दुर्रानी को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। करेली थाना पुलिस ने बताया कि राशिद दुर्रानी को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। अदालत में पेश किया जा रहा है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद राशिद दुर्रानी से पूछताछ हुई है। जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फरार आसिफ दुर्रानी के विषय में भी जानकारी मिली है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है।
वादी के बयान के बाद राशिद की सगी बहन जेबा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। राशिद की बहन जेबा और मृतक प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की बेटी का निकाह एक ही घर में हुआ है। जिनके बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। जिसने पहले भी हत्या करने की धमकी दी थी। इसी को लेकर मोहम्मद इरफान की हत्या की गई है। इस मामले में अरशद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पीके 8 अप्रैल को करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह चौराहे पर शाम 6:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह चाय पी रहा था। घटना के समय हत्यारे दो बाइकों में आए थे जिन्होंने नजदीक से मोहम्मद इरफान को गोली मारी थी। इस मामले में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी और राशिद दुर्रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने आसिफ और राशिद पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी करेली आशीष सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।