
सांकेतिक इमेज-पत्रिका
IRCTC Kashi Pilgrimage Tour: भारतीय रेलवे ने 'काशी तीर्थ यात्रा' के नाम से पर्यटन ट्रेन टूर की घोषणा की है। विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन टूर के अंतर्गत इसका संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दक्षिण रेलवे (Southern Railway) की तरफ से संचालित की जा रही है। इस ट्रेन की यात्रा 8 रात और 9 दिन की होगी। ये ट्रेन यात्रा बनारस, प्रयागराज, अयोध्या, गया आदि स्थलों में स्थित धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी।
इसके पहले IRCTC भारत गौरव के नाम से धार्मिक स्थलों के दर्शन करवा चुकी है। यह टूर 9 से 10 दिनों का था। पैकेज में खाना-पीना, होटल का खर्चा भी शामिल रहता है। दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एसएन नारायण ने काशी तीर्थ यात्रा के विषय में जानकारी दी है।
दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस एन नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए काशी तीर्थ यात्रा नाम से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो 9 सितंबर 2026 को तिरुनेलवेली से शुरू होगी। यह ट्रेन विरुदुनगर, मदुरई, डिंडीगुल, त्रिची, वृद्धाचलम, विल्लुपुरम, चैंगलपट्टू, चेन्नई में रुकेगी और यहां के यात्रियों को चढ़ने उतरने की सुविधा होगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वापसी यात्रा 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी जो 17 सितंबर 2026 को तिरुनेलवेली पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन गया, बनारस, अयोध्या और प्रयागराज जाएगी। ट्रेन में एसी टू टियर का एक कोच, एसी थ्री टियर के सात कोच, स्लीपर के तीन कोच, एक पैंटी कार और दो समान सह ब्रेक वेन क्या डिब्बे होंगे। अभी किराए के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 8 रात और 9 दिन की यात्रा होगी। जिसके लिए रिजर्वेशन की बुकिंग आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर बुकिंग खुलने के बाद हो सकती है। इसके पहले आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन चला चुकी है। यह यात्रा 9 से 10 दिनों के लिए हुई थी। पैकेज में होटल, दो समय का खाना, बस सेवा गाइड के साथ इंश्योरेंस की किस्त भी शामिल थी।
Published on:
23 Jun 2026 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
