प्रयागराज

प्रयागराज में विवाद बना जानलेवा, पति ने धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के गंगापार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के वारी ग्रामसभा के पट्टी छींट गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह घरेलू विवाद बताई […]

less than 1 minute read
Feature image

प्रयागराज के गंगापार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के वारी ग्रामसभा के पट्टी छींट गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है।

32 साल की संगीता देवी के रूप में हुई पहचान

मृतका की पहचान 32 साल की संगीता देवी के रूप में हुई है। उनके पति शैलेश पेंटिंग का काम करते हैं। संगीता के दो बेटे हैं सबसे बड़ा बेटा शिवम और छोटा बेटा सिद्धार्थ। यह घटना बीती रात घर के अंदर ही हुई। बुधवार सुबह जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला उन्हें बुलाने गई, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब पास जाकर देखा, तो संगीता मृत हालत में पड़ी थीं। यह देख गांव में हड़कंप मच गया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका फूलपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
18 Mar 2026 11:32 pm
Also Read
View All
मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान

बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं