प्रयागराज

Prayagraj News: बहनोई ने साले और साली को चाकू से गोदकर कर उतारा मौत के घाट, सास की हालत गंभीर

प्रयागराज जिले के बढैया गांव का रहने वाला एक परिवार सूरत में शादी की तैयारियों में व्यस्त था। लेकिन खुशी का सफर अचानक खौफनाक बन गया। बहनोई ने अपने साले-साली पर चाकू से हमला किया। दोनों की हत्या कर दी। सास को भी गंभीर रूप से घायल किया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।
less than 1 minute read
prayagraj
फोटो सोर्स Patrika

प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र के बढ़ैया गांव के भाई-बहन की गुजरात के सूरत शहर में बुधवार शाम दर्दनाक हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोनों की जान उनके सगे बहनोई ने चाकू से गोदकर ले ली। बीच-बचाव करने पहुंची सास पर भी उसने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजन एंबुलेंस से दोनों के शव लेकर सूरत से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव निवासी किसान अशोक कुमार कश्यप का दामाद संदीप गौड़, मूल रूप से बरौत (हंडिया) का रहने वाला है। और सूरत में नौकरी करता है। बताया गया कि अशोक कुमार का बेटा निश्चय कश्यप (24) अगले महीने शादी करने वाला था। शादी की तैयारियों के लिए अशोक की पत्नी शकुंतला देवी, बेटी ममता देवी (22) और बेटा निश्चय कपड़े खरीदने सूरत गए थे। वहां किसी बात पर निश्चय और संदीप गौड़ के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में संदीप ने पहले निश्चय और ममता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब शकुंतला देवी ने बीच में आने की कोशिश की, तो संदीप ने उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शकुंतला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Updated on:
11 Oct 2025 02:32 pm
Published on:
11 Oct 2025 02:32 pm
Also Read
View All
अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा