प्रयागराज

प्रयागराज पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो स्थानों से आठ जुआरी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की पुलिस ने सोमवार को जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 7.76 लाख रुपए भी बरामद किए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 9:59 PM IST
prayagraj police news

प्रयागराज पुलिस: एडीसीपी अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में जुए और सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दो जगह दबिश दी गई। इस दौरान पता चला कि कुछ लोग सट्टा और जुआ जैसे प्रतिबंधित खेल करवा रहे हैं। इसमें आठ लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

7.76 लाख रुपए, 12 मोबाइल बरामद

मामले में प्रयागराज पुलिस ने आठ लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7.76 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 12 मोबाइल भी जब्त किए गए। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार लोग कुछ दिनों से सट्टा चला रहे थे। इसमें जो लोग लिप्त हैं, उनके नाम सामने आए हैं। गिरफ्तार किए गए आठ में से दो लोगों का आपराधिक इतिहास है। आपको बता दें कि प्रयागराज में जुए के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शहर में जुए एवं ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है।

आईपीएल मैचों पर पैसा लगाते हैं सटोरी

बताया जा रहा है कि आईपीएल मैचों का भी सट्टा चल रहा है। इसको लेकर भी पुलिस सजग है। पुलिस का कहना है कि इसे रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। अभी हाल ही में धूमनगंज थाना क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया था। उसकी अभी जांच जारी है। सट्टा संचालित करने वाले गिरोह को पूरी तरह नष्ट करने की तैयारी पुलिस ने की है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर इस तरह की अवैध गतिविधि को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द प्रयागराज से इस तरह की अवैध गतिविधि को समाप्त कर दिया जाए।

Updated on:
7 Apr 2025, 9:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा