प्रयागराज

प्रयागराज में लड़की के लिए युवक ने काटा अपना निजी अंग, लड़की बनने की चाह में किया ऐसा

प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। अमेठी का 18 वर्षीय युवक लड़की बनने की चाह में इस कदर जुनूनी हो गया कि उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना निजी अंग काट लिया।

less than 1 minute read
प्रयागराज में लड़की के लिए युवक ने काटा अपना निजी अंग, लड़की बनने की चाह में किया ऐसा

प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेठी का 18 वर्षीय युवक लड़की बनने की चाह में इतना हो गया कि उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना निजी अंग ही काट डाला। इससे पहले उसने खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन भी लगाया था। गंभीर हालत में उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी विशेषज्ञों की टीम ने ऑपरेशन कर उसके घाव को भरकर उसकी जान बचाई।

मानसिक स्थिति की गहराई से जांच

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी जिंदगी तो सुरक्षित हो गई है, लेकिन उसका भविष्य अनिश्चित है। उसकी मानसिक स्थिति की गहराई से जांच की जा रही है। युवक खुद को लड़का बताता है और कहता है कि लड़कियों में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हरकतें और भाव-भंगिमाएं लड़कियों जैसी होने लगती हैं।

किसानी करते हैं पिता

युवक के पिता खेती-किसानी करते हैं और मां गृहणी हैं। परिवार इस घटना से पूरी तरह सदमे में है। अस्पताल प्रशासन ने गोपनीयता बनाए रखने के लिए किसी को उससे मिलने की अनुमति नहीं दी है। वहीं डॉक्टर लगातार उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं और आश्वस्त हैं कि समय के साथ उसकी मनोदशा बदल जाएगी। सर्जरी के बाद जब डॉक्टरों ने युवक से कहा कि वह परिवार की इकलौती संतान है और उसके मां-बाप उसके बिना कैसे जिएंगे, तो लड़का भावुक हो गया। उसने डॉक्टरों से वादा किया कि अब वह मेहनत से पढ़ाई करेगा, मां-बाप की बात मानेगा और दोबारा ऐसा कदम कभी नहीं उठाएगा। अपने किए पर उसने गहरा पछतावा भी जताया।

Published on:
14 Sept 2025 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर