प्रयागराज के मांडा इलाके में गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 9 लड़के एक साथ स्नान करने गए थे, तभी उनमें से दो बच्चे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बाकी दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन गहरे पानी में चार बच्चे डूब गए। इस हादसे में दो बच्चों की मौत […]
प्रयागराज के मांडा इलाके में गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 9 लड़के एक साथ स्नान करने गए थे, तभी उनमें से दो बच्चे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बाकी दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन गहरे पानी में चार बच्चे डूब गए। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। गोताखोरों ने कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है।
घटना मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर घाट की है। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। परिजन और गांव के लोग मौके पर जुट गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चे एक साथ नहा रहे थे, तभी दो बच्चे अचानक डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में बाकी दोस्त भी गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हो गया। फिलहाल गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश जारी है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।