प्रयागराज

राष्ट्रपति अब से कुछ ही देर में पहुंचेंगे संगम नगरी, जानिए कब कहां है कार्यक्रम और कैसी है सुरक्षा व्यवस्था

इलाहाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति के दो दिवसीय कार्यक्रम  
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 8:22 AM IST
President Ram Nath Kovind
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

इलाहाबाद. संगम नगरी इलाहाबाद में अब से कुछ ही देर में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पहुंचने वाले हैं। इलाहाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच दो दिवसीय कार्यक्रमों मंे शामिल होंगेे। उनके आगमन को लेकर इलाहाबाद मंें चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का काफिला जिन मार्गों से गुजरेगा।उन मार्गो पर 79 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 11 की ड्यूटी सर्किट हाउस में लगाई गई है। मालूम हो कि सर्किट हाउस में ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ठहरने वाले हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद में पिछले दो दिनों से गहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के ये हैं इंतजाम

इलाहाबाद में राष्ट्रपति के आगमन की पूर्व संध्या पर ही सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम का परीक्षण किया जा चुका है। गुरूवार शाम को ही पुलिस प्रशासन ने एयरपोर्ट से लेकर संगम नोज तक फ्लीट का रिहवर्सल किया। इलाहाबाद में राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो कंपनी आरएएफ, 11 कंपनी पीएसी, 4 पुलिस अधीक्षक, 14 अपर पुलिस अधीक्षक, 24 पुलिस उपाधीक्षक, 81 थानाध्यक्ष व प्रभारी, 270 उप निरीक्षक, 1520 सिपाही, 15 महिला निरीक्षक, 163 महिला सिपाही, एक कंपनी पीएसी जल पुलिस के साथ, 250 सुरक्षाा एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। दो दिनों तक 79 मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के आने से पहले इलाहाबाद में आईबी, एटीएस, एसटीएफ, एलआईयू व अन्य खुफिया एजेंसियों सक्रिय हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल के चारो ओर एनएसजी के साथ फोर्स भी तैनात होगी।

ये हैं राष्ट्रपति के कार्यक्रम और मिनट्स

15 दिसम्बर के कार्यक्रम

- दोपहर 12.40 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट उतरेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल राम नाइक और सीएम योगी आदित्य नाथ करेंगे।

- दोपहर 12.50 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट से काफिले के साथ सर्किट हाउस रवाना होंगे।

- दोपहर 01.10 बजे से 03.00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इस दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लंच करेंगे।

- दोपहर 03.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक एमएनएनआईटी के दीक्षंात समारोह में शिरकत करेंगे।

- रात 08.00 बजे हाईकोर्ट की ओर से आयोजित रात्रि भोज में होंगे शामिल।

16 दिसम्बर का कार्यक्रम

- सुबह 08.00 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सर्किट हाउस से संगम के लिए होंगे रवाना

- सुबह 08.30 बजे गंगा पूजन

- सुबह 08.35 बजे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचेगे और 10 मिनट पूजन कार्यक्रम

- सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हाईकोर्ट के न्याय ग्राम का शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।

- सुबह 11.20 बजे से राष्ट्रपति हाईकोर्ट से बम्हरौली एयरपोर्ट के लिए हांेगे रवाना

- सुबह 11.50 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Updated on:
15 Dec 2017, 8:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान