प्रयागराज

प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पार्टनर ने ही दिया वारदात को अंजाम, थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में पार्टनर ने ही अपने पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया है...
2 min read
Murder Case
Murder Case

प्रयागराज: नैनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में पार्टनर ने ही अपने साथी प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि असलहे से आरोपी ने पार्टनर की कनपटी पर फायरिंग की, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फायरिंग की इस घटना की जानकारी होने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।

कार्यालय में मारी गोली

दरअसल, यह घटना नैनी थाना क्षेत्र के मडोका रोड की है, जहां प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में पार्टनर से विवाद होने के बाद अरविंद भारतीय नामक युवक ने उसके पार्टनर अजहरुद्दीन उर्फ बुद्धू (37) को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों साथ ही काम किया करते थे। रविवार की शाम अजहरुद्दीन अरविंद के कार्यालय में गया था और इसी बीच कारोबार को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद अरविंद भारतीय ने अजहरुद्दीन की कनपटी पर असला से फायरिंग कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान अरविंद के कुछ अन्य साथी भी मौके पर मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से भाग निकले और अतरसुईया थाने में सरेंडर कर दिया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली चलने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो अजहरुद्दीन खून से लथपथ पड़ा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अजहरुद्दीन को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

लंबे समय से कर रहा था प्रॉपर्टी डीलिंग का काम

बताया जा रहा है कि अजहरुद्दीन महेवा पूरब पट्टी का रहने वाला था और काफी दिनों से प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में अरविंद के साथ जुड़ा हुआ था। इधर घटना के बाद आरोपी अरविंद ने थाने में सरेंडर कर दिया है। इस दौरान उसने थाने के बाहर एक वीडियो भी बनाया है और बताया है कि वह अपने साथियों के साथ थाने में सरेंडर करने के लिए पहुंचा हुआ है।

क्या बोली पुलिस

घटना की जानकारी होने के बाद अजहरुद्दीन के परिजन भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया है कि परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर प्राप्त की जा रही है। पता चला है कि आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी। फिलहाल, प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि दोनों पार्टनर के बीच प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Updated on:
17 May 2026 07:28 pm
Published on:
17 May 2026 07:27 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड