प्रयागराज

महिला IAS अधिकारी के मकान में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

प्रयागराज के कीड़गंज इलाके में पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में चार युवतियां और पांच युवक पकड़े गए। मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। यह मामला तब सामने आया। जब एक रिहायशी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलने लगीं। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रयागराज के कीड़गंज इलाके में स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी के नाम पर बताया जा रहा है। जिसे किराए पर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक यह मकान करीब 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था। मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी। लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों के लिए करने लगा।

ये भी पढ़ें

रितेश्वर महाराज की कथा के दौरान बृजभूषण फूट-फूट कर रोए, जानिए वो बात?

पड़ोसियों की सूचना पर हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस मकान में दिनभर अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे मोहल्ले वालों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मकान पर छापा मारा।

पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

जैसे ही पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियों में से दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक युवती वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल से बताई जा रही है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

3 महीने से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मकान की मालकिन अपने परिवार के साथ कहीं और रहती हैं। और उन्होंने यह घर किराए पर दे रखा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस मकान में बीते करीब तीन महीनों से अवैध देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस का दावा जल्द ही पूरे नेटवर्क का होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि मोहल्लेवालों की शिकायत के बाद पूरी योजना बनाकर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

Updated on:
04 Jan 2026 08:33 pm
Published on:
04 Jan 2026 08:25 pm
Also Read
View All
महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

Vande Bharat Express: घाटे में चल रही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर संकट, रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

विदेश भागने की तैयारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

High Court Reject: बरेली हिंसा मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अगली खबर