प्रयागराज

नवरात्रि के पहले दिन मातृशक्ति ने फीस वृद्धि का किया विरोध, कहा- महिला छात्रावास को बना दिया कारावास

400% की वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह के नेतृत्व में शक्ति की आराधना के प्रथम दिन मातृशक्ति ने भरी हुंकार और बताया शताब्दी की पहली महिला कुलपति की करतूत शर्मनाक, महिला छात्रावास को बना दिया कारागार, विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा से की छेड़छाड़। जब तक फीस घटकर पूरी नहीं हो जाती अब समय आ गया है कि इससे भी बृहद रूप में छात्राएं शामिल रहेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 7:14 PM IST
नवरात्रि के पहले दिन मातृशक्ति ने फीस वृद्धि का किया विरोध, कहा- महिला छात्रावास को बना दिया कारावास
नवरात्रि के पहले दिन मातृशक्ति ने फीस वृद्धि का किया विरोध, कहा- महिला छात्रावास को बना दिया कारावास

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 796 दिन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 21वां दिन भी जारी है। सोमवार की सुबह छात्रों ने गेटपर तालाबंदी करके विरोध जताया। इसके बाद महिला छात्रवास की छात्राएं हल्लाबोल करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन पर बैठे छात्रों का समर्थन करते हुए महिला छात्राओं ने कुलपति पर जमकर निशाना साधा।

कुलपति की करतूत है शर्मनाक

400% की वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह के नेतृत्व में शक्ति की आराधना के प्रथम दिन मातृशक्ति ने भरी हुंकार और बताया शताब्दी की पहली महिला कुलपति की करतूत शर्मनाक, महिला छात्रावास को बना दिया कारागार, विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा से की छेड़छाड़। जब तक फीस घटकर पूरी नहीं हो जाती अब समय आ गया है कि इससे भी बृहद रूप में छात्राएं शामिल रहेंगी। और अब इस फीस वृद्धि आंदोलन का नेतृत्व स्वयं करेंगी।

21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं छात्र

400% की वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता अजय यादव सम्राट, विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई अखिलेश यादव, अजय पांडेय बागी, सास्वत नितिन भूषण, सिद्धार्थ गोलू हैं।

इनका मिला समर्थन

आंदोलन को समर्थन देने विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष इलाहाबाद योगेश यादव, पूर्व छात्रसंघ आदिल हमजा, जबरिया रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर पत्नी नूतन ठाकुर, जिलासचिव नाटे चौधरी, बांदा से समाजसेवी शालिनी पटेल समेत तमाम लोग आए।

Published on:
Also Read
View All