प्रयागराज

भारतीय रेल की खास सौगात, काशी से वैष्णो देवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और कटरा से वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी। इससे काशी से वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो […]

less than 1 minute read
स्पेशल ट्रेन का ऐलान (photo source- Patrika)

होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और कटरा से वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी। इससे काशी से वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा।

8 फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04604 कटरा से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 और 26 फरवरी तथा 2 और 6 मार्च 2026 को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी से कटरा के लिए 24 और 28 फरवरी तथा 4 और 8 मार्च 2026 को चलाई जाएगी। इस ट्रेन से यात्री सीधे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे।

श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगी राहत

इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का ठहराव जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें। इसके लिए यात्री रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी ले सकते हैं। रेलवे की इस पहल से होली के मौके पर श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और वे आसानी से अपने परिवार या धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

Published on:
16 Feb 2026 10:36 pm
Also Read
View All