प्रयागराज

साध्वी सत्यप्रिया को निरंजनी अखाडा ने बनाया महामंडलेश्वर, ऑस्ट्रेलिया के संतों का हुआ पट्टाभिषेक  

Mahakumbh Niranjani Akhara: प्रयागराज के महाकुंभ सनातन धर्म से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे में निरंजनी अखाडा ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। निरंजनी अखाड़े की नई महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया होंगी। 

2 min read
Sadhvi Satyapriya in Mahakumbh

Mahakumbh Niranjani Akhara Mahamandaleshwar Sadhvi Satyapriya: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ संतान धर्म में कई बड़े और अहम फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में निरंजनी अखाडा को नया महामंडलेश्वर मिल गया है। निरंजनी अखाड़े की नई महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया होंगी। बुधवार को 5 गुरुओं के सामने साध्वी सत्यप्रिया गिरि का पट्टा अभिषेक हुआ।

कौन हैं साध्वी सत्यप्रिया ?

साध्वी सत्यप्रिया जी, भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और श्रीमद्भागवत कथा की वक्ता हैं। साध्वी सत्यप्रिया किशोरी जी का जन्म 2004 में बसंत पंचमी के दिन हुआ। बचपन से ही धर्म में रुचि रखते हुए 5 वर्ष की उम्र में उन्होंने खुद को ईश्वर को समर्पित कर साध्वी बनने की इच्छा जताई। 8 वर्ष की उम्र में पहली श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। अब तक 100+ कथा और यज्ञ कर चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के संतों का हुआ पट्टाभिषेक

निरंजनी अखाड़े में विज्ञाननंद गिरि और पुष्पाजंलि गिरि का पट्टाभिषेक किया गया

अखाड़े की छावनी में धर्म ध्वजा के नीचे धार्मिक संस्कारों की शुरुआत हुई। निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ऑस्ट्रेलियाई संत स्वामी विज्ञानानंद गिरि और साध्वी पुष्पांजलि गिरि (वृंदावन) का पट्टाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि संत का जीवन साधना, आत्मज्ञान और सेवा का प्रतीक होता है, जिसमें परमात्मा से सच्ची एकता स्थापित करने का प्रयास होता है।

Also Read
View All

अगली खबर