यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव से माहौल बनने जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज-कौशाम्बी से बासुदेव यादव पर एक फिर भरोसा जताया है और प्रतापगढ़ से विजय यादव को प्रत्याशी बना दिया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा की। इस समय वासुदेव यादव वर्तमान में एमएलसी हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में उम्‍मीदवारों के कयास पर विराम लगाया है। समाजवादी पार्टी ने विजय यादव को प्रत्‍याशी घोषित किया है।
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव से माहौल बनने जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज-कौशाम्बी से बासुदेव यादव पर एक फिर भरोसा जताया है और प्रतापगढ़ से विजय यादव को प्रत्याशी बना दिया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा की। इस समय वासुदेव यादव वर्तमान में एमएलसी हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में उम्मीदवारों के कयास पर विराम लगाया है। समाजवादी पार्टी ने विजय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा और भाजपा बीच रहेगा मुकाबला
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब फिर से एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच टक्कर देखी जा रही है। इस एमएलसी चुनाव में प्रयागराज व कौशांबी के सांसद, विधायक,महापौर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मतदान करते हैं। इसलिए चुनाव काफी तगड़ा होगा।
प्रयागराज और कौशांबी में सपा के सात विधायक और एक एमएलसी हैं। नगर निकाय और पंचायतों में भी सपा के सदस्यों की संख्या ठीक है। ऐसे में सपा की सीधी लड़ाई भाजपा से ही तय मानी जा रही है। इसी क्रम मंगलवार को वासुदेव यादव के नाम की घोषणा हुई तो पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई।
प्रतापगढ़ से समाजवादी प्रत्याशी विजय यादव नाम घोषित
यूपी विधान परिषद सदस्य पद के लिए राजनीतिक दलों की ओर से नामों की घोषणा को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी है। प्रयागराज मंडल में अब एलएलसी चुनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में उम्मीदवारों के कयास पर विराम लगाया है। समाजवादी पार्टी ने विजय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने इसकी जानकारी दी है।