प्रयागराज

अगले तीन दिन तक बढ़ाई गई स्कूलों में छुट्टियां ,16 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

लगातार शीललहर का कहर

less than 1 minute read
School holidays extended to 15 January due to cold
अगले तीन दिन तक बढ़ाई गई स्कूलों में छुट्टियां ,16 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

प्रयागराज। शीतलहर और ठंड के चलते एक बार फिर पांचवी तक के ज्यादातर स्कूल जिले में बंद कर दिए गए हैं। हालांकि सोमवार कि छुट्टी को लेकर कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन पांचवीं तक के तमाम स्कूलों ने ठंड को देखते हुए खुद ही विद्यालय बंद करने के निर्णय लिया है।गौरतलब है कि बीते कई दिनों से लगातार चल रही शीतलहर और तेज ठंड के चलते विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं प्रयागराज में 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान पर्व के मद्देनजर भी स्कूलों में छुट्टी है। पाचंवी तक के ज्यादातर स्कूल अब 16 जनवरी को खुलेंगे।

गौरतलब है कि ठंड और शीतलहर के चलते लगातार स्कूलों में छुट्टियां की जा रही है। हालांकि 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। लेकिन पांचवी तक के स्कूलों में एहतियातन छुट्टी बढ़ती जा रही है। हालांकि सोमवार की छुट्टी के लिए प्रशासनिक आदेश जारी नहीं हुआ था। लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने पांचवीं तक के विद्यालयों को स्वयं बंद करने के निर्णय लिए है। वही जिला न्यायलय में छुट्टियों को लेकर संसय समाप्त हुआ और छुट्टियाँ घोषित कर दी गई है।

Updated on:
14 Jan 2020 06:03 pm
Published on:
13 Jan 2020 11:22 am
Also Read
View All
करोड़पति परिवार में हुई 4 हत्याओं के केस में बड़ा खुलासा! डेढ़ करोड़ रुपए के गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, प्रयागराज का मामला

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला

प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान