प्रयागराज

SIR Update: SIR में लिंगानुपात ने चौंका दिया; पुरुष या महिला किस की घटी ज्यादा संख्या? देखें आंकड़े

SIR Update: SIR में लिंगानुपात ने चौंका दिया है। जानिए, पुरुष या महिला किस की ज्यादा संख्या घटी है। देखिए आंकड़े। पूजा मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन का कहना है कि SIR अभियान के दौरान नए वोटर जोड़ने, डुप्लीकेट व डेथ का नाम हटाने और संशोधन के साथ ही लिंगानुपात के आंकड़े भी लिए गए हैं।

2 min read
SIR में लिंगानुपात ने चौंका दिया। फोटो सोर्स-AI

SIR Update: उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया जारी है। फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशन की डेट भी आगे बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जिले के लिंगानुपात ने चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें

‘जब अल्लाह बच्चे दे रहा है तो…’, AIMIM के दिग्गज नेता बोले- हम दो, हमारे 2 दर्जन, मुसलमानों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील

Prayagraj News in Hindi: 1000 पुरुषों के मुकाबले 39 महिलाएं कम

प्रयागराज में SIR के अब तक आंकड़ों पर गौर करें तो प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले 39 महिलाएं कम हो गई हैं। हालांकि, ऐसा कुछ महिलाओं के 2 स्थानों (ससुराल और मायका) की मतदाता सूची में नाम होना माना जा रहा है। फिलहाल, अभी SIR अभियान एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे लिंगानुपात में कुछ और अंतर आने की संभावना जताई जा रही है।

UP News In Hindi: शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में 11.56 लाख वोटर्स के नाम हटे

SIR अभियान के पहले 27 अक्टूबर 2025 को जारी मतदाता सूची के अनुसार प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले 845 महिलाएं थीं, लेकिन अब 806 महिलाएं ही रह गई हैं। SIR के दौरान मतदाता सूची में चौंकाने वाले बदलाव सामने आने पर प्रयागराज जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया है। SIR में सर्वाधिक महिलाओं के नाम कटे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों की माने तो ऐसा संभवतः दोहरी प्रविष्टियों के कारण हुआ है। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में 11.56 लाख वोटर्स के नाम हटे हैं।

एक नजर आंकड़ों पर

विवरणपहले (लाख में)अब (लाख में)
कुल मतदाता46.9235.36
पुरुष मतदाता25.4219.85
महिला मतदाता21.4916.00

Uttar Pradesh News in Hindi: 11.56 लाख ASD वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काटे गए

SIR से पहले 25 साल और उससे ज्यादा उम्र की 88 हजार महिलाओं के नाम में उनके पिता का नाम सूची में था। ऐसा माना जा रहा है कि इनके नाम मायका और ससुराल दोनों ही जगह पर थे। SIR के बाद नाम सिर्फ एक ही जगह रह गया है। इसके अलावा ASD (अबसेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट) में भी महिला मतदाताओं की संख्या कम हुई है। जिले में कुल 11.56 लाख ASD वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। विधानसभा क्षेत्र इलाहाबाद उत्तर में अब महिला वोटर्स की संख्या सबसे कम 1.14 लाख रह गई है, वहीं इस इलाके में पहले 1.94 लाख महिला मतदाता थीं।

Prayagraj: उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन ने क्या कहा?

पूजा मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन का कहना है कि SIR अभियान के दौरान नए वोटर जोड़ने, डुप्लीकेट व डेथ का नाम हटाने और संशोधन के साथ ही लिंगानुपात के आंकड़े भी लिए गए हैं। इसे ड्राफ्ट रोल (आलेख्य प्रकाशन) की लिस्ट में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

मॉल बना युद्ध का मैदान: गर्लफ्रेंड के हाथ में हाथ डालकर जा रहा था पति! हाथ पर काटा…सिर पकड़कर पत्नी ने सरेआम पीटा

Also Read
View All

अगली खबर