प्रयागराज

Shaista Parveen: ..तो यहां छिपी है शाइस्ता परवीन, नई तस्वीर आई सामने

Shaista Parveen: यूपी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में नई तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस को उस तक पहुंचने में कामयाबी मिल सकती है।

2 min read
शाइस्ता परवीन की नई तस्वीर सामने आई है। इसमें वह मोबाइल पर बात करते हुए दिख रही है।

उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी शाइस्ता परवीन को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। माफिया डॉन अतीक अहमद की मौत के बाद भी शाइस्ता के सामने नहीं आने के बाद कई प्रकार की चर्चा चल रही है। अब दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता प्रयागराज में ही कहीं छुपी हो सकती है। इसी बीच शाइस्ता परवीन की नई तस्वीर सामने आई है।

फरार होने से पहले की बताई जा रही तस्वीर
नई तस्वीर में शाइस्ता परवीन फोन पर किसी से बात करती दिख रही है। इसको शाइस्ता परवीन की सबसे ताजा तस्वीर बताया जा रहा है। इससे पहले तक शाइस्ता के जो भी फोटो सामने आए थे, वह पुराने थे या फिर बुर्के में थे। ऐसे में पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में यह तस्वीर काफी मदद कर सकती है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता परवीन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

शाइस्ता पुलिस पूछताछ के बाद फरार हो गई थी। उसके बाद से उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। बाद में इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता की नई तस्वीर फरारी के ठीक पहले की है।

24 फरवरी को हुई थी उमेशपाल और दो गनर की हत्या
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और दो सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया था. उमेश पाल हत्याकांड में 25 फरवरी को पुलिस ने अतीक अहमद गैंग के गुड्डू मुस्लिम, शूटर गुलाम, अतीक के बेटे असद अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता समेत करीब दर्जभर लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर प्रयागराज पुलिस ने 25 फरवरी को अतीक अहमद के बेटे असद अहमद समेत उसके गैंग के करीब दर्जनभर लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

अतीक गैंग पर बर्चस्व स्‍थापित करने में जुटी?
शाइस्ता परवीन को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अतीक अहमद गैंग पर अपना बर्चस्व स्थापित करने में जुट गई है। बेटे असद के एनकाउंटर और डॉन अतीक अहमद की हत्या के बाद भी सामने नहीं आने वाली शाइस्ता को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि माफिया डॉन की उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों की संपत्तियों पर कब्जे के लिए वह चार्टर्ड एकाउंटेंट की मदद ले रही है। इनके जरिए वह उन संपत्तियों को अपने नाम पर करा रही है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर वह गैंग को भी ऑपरेट कर सकती है। इस प्रकार का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। ऐसे में उसके प्रयागराज किसी इलाके में छुपे होने की खबर के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

Published on:
25 Apr 2023 05:53 pm
Also Read
View All