प्रयागराज

इलाहाबाद में राहुल गांधी का ऐसा पोस्टर हुआ जारी, देखकर चौंक जाएंगे

आगामी चुनाव में भाजपा को घेरने में कारगर साबित होगा कांग्रेस का यह दांव
2 min read
 poster viral
rahul gandhi

इलाहाबाद: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राहुल गांधी की हिंदुत्ववादी छवि को बनाने में लग गई है, जिसको लेकर कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंदिरों में दर्शन से लेकर कैलास मानसरोवर की यात्रा तक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के शिवभक्ति वाले पोस्टर लगाए गए थे।

अब इलाहाबाद में भी राहुल गांधी को शिवभक्त के रूप में दिखाते हुए पोस्टर जारी किए गए हैं। कांग्रेस में पोस्टर बनाने को लेकर चर्चित रहे हसीब अहमद ने सोशल साइट पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान शिव की आराधना करते हुए दिखाया है।साथ ही पोस्टर में लिखा है कि बम— बम भोले शिव भक्त राहुल गांधी के संग यह देश बोले।

दरअसल बीते लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व की आवाज बुलंद कर के केंद्र में सरकार बनाई। जिसके बाद से लगातार कांग्रेस आलाकमान खुद को हिंदूवादी बताने में जुटे हैं। गुजरात के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को शिवभक्त बताया और कहा कि हमें किसी से अपने धर्म का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। जिसके बाद से कांग्रेस अपने नेता को हिंदूवादी और जनेऊ धारी बताने से नहीं चूक रही है।

कांग्रेस के जारी किये गये पोस्टर से माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर कांग्रेस भाजपा को घेरने की तैयारी में है।जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश की किसी मस्जिद में जाकर सभी को हैरान कर दिए। तो वहीं राहुल गांधी के इस बदले हुए रंग को लोग देखना चाह रहे हैं। गौरतलब हो कि बीते चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर हर मोदी का नारा खूब लगाया था अब इस को चुनौती देते हुए राहुल गांधी बम बम भोले के नारे के साथ उतरने को तैयार है।

बीते दिनों राहुल गांधी की कैलास यात्रा सुर्ख़ियों में रही है। कांग्रेस अध्यक्ष का हिंदूवादी चेहरा जितना भाजपा के लिए डरावना है वही कांग्रेसी इसे लेकर उत्साही है। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने कहा सभी धर्मों के लोग राहुल गांधी को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाजपा इससे डरी हुई है। पूरा देश राहुल गाँधी के साथ बम बम भोले बोल रहा है।

Updated on:
22 Sept 2018 03:58 pm
Published on:
22 Sept 2018 03:58 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड