प्रयागराज

जंक्शन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन ,श्रमिकों ने लूटा पानी ,मजदूरों पर चली लाठियां

प्लेटफार्म चार - पांच पर रुकी थी ट्रेन ,आईआरसीटीसी का स्टाफ दे रहा था पानी
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 11:09 AM IST
shramik special train passengers looted water at the junction
जंक्शन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन ,श्रमिकों ने लूटा पानी ,मजदूरों पर चली लाठियां

प्रयागराज। लॉकडाउन( Lockdown )की मुसीबत झेल रहे प्रवासी मजदूरों की वापसी लगातार जारी है। ऐसे में एक बार फिर श्रमिक स्पेशल ट्रेन (Shramik Special Train) से उतरे मजदूरों द्वारा पानी की बोतलों को लूटने का वीडियो सामने आया है। पानी लूटने से नाराज लोगों ने मज़दूरो को दौडाने और उनकी पिटाई भी की गई जो वीडियों में देखा जा रहा है। जिसके बाद ट्रेन से उतरी भीड़ इधर उधर भाग कर ट्रेन में सवार हो गई। पानी की बोतलें लूटने और पिटाई का वीडियो प्रयागराज जंक्शन का है। बताया जा रहा है प्रयागराज (Prayagraj Junction) जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार (Platform number four) पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन रुकी उन्हें देने के लिए पानी की बोतल एक ट्रॉली पर रखी गई थी। लेकिन उतरते ही मजदूर बोतले लेकर भागने लगे।


प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर कामगारों को लेकर आई ट्रेन में पानी की बोतलें एक ट्रॉली से ले जाई जा रही थी । जिसको हर बोगी में देना था। लेकिन जैसे ही पानी की बोतलें कामगारों ने देखी तो पानी की छीना झपटी शुरू हुई। कोई पानी की पेटियां ले कर भागने लगा कोई पानी की बोतल ले जाने लगा। इस बात से नाराज पानी ले जा रहे लोगों ने कामगारों पर लाठियां बरसा दी और लोग इधर उधर भागने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।


वीडियों में साफ देखा जा रहा है कि कैसे मजदूर पानी लूट रहे है। (Workers are robbing water)इसे रोकने के लिए लाठियां चलाई गई। लेकिन ये सब होने के बावजूद भी स्थित नितंत्रण करने के लिए न तो जीआरपी पुलिस दिखाई पड़ी और न आरपीएफ के जवान ही वीडियो में कहीं नजर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने इस मामले की जानकारी देते बताया की प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर ट्रेन रुकी थी। इस दौरान (IRCTC) आईआरसीटीसी के स्टाफ वहां पानी दने किये लगाये गये थे। लेकिन कुछ लोग पानी की बोलते लेकर भागने लगे और स्टाफ ने लोगो को भगाया है। उन्होंने कहा मामले की जाँच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान