प्रयागराज

SIR Update: टिक-टिक; आज चूके तो फिर नहीं मिलेगा मतदाता बनने का मौका! फाइनल लिस्ट में नहीं छपेगा नाम

SIR Update: मतदाता लिस्ट में शामिल होने का लास्ट चांस आज है। अगर आप चूक जाते हैं तो फाइनल लिस्ट में नाम नहीं छपेगा। अंतिम दिन हर बूथ पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

2 min read
SIR Update: मतदाता लिस्ट में शामिल होने का लास्ट चांस। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

SIR Update: उत्तर प्रदेश के SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शुक्रवार को अंतिम मौका है। अगर इस दिन चूक गए तो 6 मार्च को प्रकाशित होने वाली फाइनल मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ सकेगा। अंतिम दिन हर बूथ पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर विशेष प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी BLO के साथ ही लगाए गए हैं। सुपरवाइजर्स के साथ ही ERO और AERO अपने क्षेत्रों के बूथों का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें

फॉर्म 60 का विकल्प हुआ खत्म, संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब इस दस्तावेज का होना बेहद जरूरी

UP SIR Update in Hindi: 2 लाख फॉर्म संख्या- 6 जमा हो चुके

साल 2003 के बाद इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ मतदाता सूची के SIR अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम 4 बजे तक नए नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन और काटने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। अब तक नए वोटर बनने के लिए लगभग 2 लाख फॉर्म संख्या- 6 जमा हो चुके हैं। प्रयागराज में 46 लाख 92 मतदाता अभियान शुरू होने के पहले थे।

Prayagraj News in Hindi: नोमैपिंग वाले वोटर्स की श्रेणी में 2.87 लाख वोटर्स

ASD वोटर्स को हटाने के बाद लगभग 35 लाख 36 हजार मतदाता बचे। इनमें करीब नोमैपिंग वाले वोटर्स की श्रेणी में 2.87 लाख वोटर्स हैं, जिनके नाम साल 2003 और 2025 की मतदाता लिस्ट से मिलान (मैचिंग) नहीं हो सका है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व ADM प्रशासन पूजा मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को नाम जोड़‌वाने के लिए अंतिम मौका है।

UP News in Hindi: DM मनीष कुमार वर्मा ने की बैठक

बता दें कि SIR अभियान के तहत नए मतदाता जोड़ने के लिए गुरुवार को संगम सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी व DM मनीष कुमार वर्मा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों से अंतिम दिन शुक्रवार को भी BLO के सहयोग के लिए BLA को संदेश दिलाने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी सदस्य 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर-2026 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले हैं, वे सभी अपना नाम मतदाता लिस्ट में शामिल करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

‘शादाब जकाती ने मेरी पूरी जिंदगी उजाड़ दी’, 10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी फेम यूट्यूबर ने कर दिया ‘गंदा’ खेल!

Also Read
View All

अगली खबर