प्रयागराज

अब इस तकनीक से यूपी पुलिस करेगी लोगों की सुरक्षा, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

138 पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को लगाया
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 10:33 AM IST
social policing
social policing

प्रयागराज। शहर में अपराध को कम करने के लिए प्रयागराज पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए शहर पर नजर रखेगी।आईसीसीसी एवं स्मार्ट पुलिसिंग की बैठक में एडीजी जोन सुजीत पांडे ने शहर पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी की है। प्रयागराज पुलिस 17 सौ सीसीटीवी कैमरे के जरिए शहर के हर कोने की निगरानी करेगी। जबकि अभी तक 446 कैमरों की मदद से पुलिसिंग की जा रही थी।

जल्द ही बारह सौ कैमरे
एडीजी सुजीत कुमार पांडे के मुताबिक 1200 कैमरे आगामी दिसंबर तक लगाए जाएंगे कैमरे को कंट्रोल रूम से जोड़कर ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही प्रयागराज के प्रमुख चौराहों पर 138 पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को लगाया जा रहा है। जिसकी मदद से पुलिस अफवाहों पर लगाम लगाएगी जिससे एक बार में सब को जिससे सूचना दी जा सकेगी।

कैदियों की वैन में होगी निगरानी
वही लगातार कैदियों के भागने उनके हंगामे पर भी लगाम कसने के लिए कैदियों की गाड़ियों में कैमरे लगाए जाएंगे पेशी पर ले जाने वाली प्रिजर वैन और यूपी हंड्रेड की गाड़ियों के आगे पीछे सीसीटीवी कैमरे लैस होंगे। कैमरे को ऑनलाइन लिंक कर दिया जाएगा। जिसकी मदद से कंट्रोल रूम से कैदियों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल आपस में सिंक्रोनाइज नहीं है। जिसके कारण लोगों को चौराहों पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए एसपी ट्रैफिक को इसे सिंक्रोनाइज कराए जाने के निर्देश दिए गए।


निजी संस्थानों में लगेंगे कैमरे
साथ ही निजी संस्थानों में भी कैमरे लगाने की की तैयारी है। पुलिस की डिस्प्ले स्क्रीन के बारे में जानकारी ली और कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक स्वास्थ्य पुलिस नगर निगम प्रशासन की गतिविधियों से अपडेट सूचनाएं इन स्कूलों पर प्रसारित की जाए शहर के स्कूल, हॉस्पिटल ,शॉपिं,ग मॉल ,पेट्रोल पंप पर अनिवार्य रूप से कैमरे लगाने के संबंधित संस्थानों के साथ बैठक के निर्देश दिए गए हैं।

Updated on:
12 Sep 2019, 10:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर