प्रयागराज

दरोगा के बेटे ने दिखाई दबंगई,.सरेराह कार पर खड़े होकर लहराया असलहा

हत्या के प्रयास में था वांछित घर में घुस कर की थी पारपीट
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 12:26 PM IST
crime allahabad
सरेराह लहरया असलहा

इलाहाबाद धूमनगंज इलाके में बिना नंबर की कार के ऊपर बैठकर तमंचा लहराना एक दारोगा के बेटे को भारी पड़ गया। सरे राह फ़िल्मी अंदाज़ उसकी हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो पुलिस छानबीन शुरू की और उसे देर रात दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार कार व तमंचे को बरामद भी कर लिया गया है। और असलहे के बारे में पूछताछ की जा रही है। कहा से मिला और इस घटना के पीछे उसका मकसद क्या था ।धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा मुहल्ले में रहने वाला सुहैल अहमद बिहार पुलिस में दारोगा हैं। वर्तमान समय में वह पटना में तैनात हैं।

पुलिस रिकार्ड में उसका बेटा नवील अहमद अपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले धूमनगंज थाने के करीब ही लकी यादव से बाइक टकराने के बाद नवील ने उसके घर में घुसकर मारपीट और फयरिंग की थी। लकी की बाइक भी फूंक दी गई थी। उस घटना में सोनिया यादव ने नवील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद भी पुलिस नवील को पकड़ नहीं पा रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक सफेद रंग की बिना नंबर की कार के ऊपर बैठकर खुलेआम घूमते और तमंचा लहराते दिखा। पुलिस के पास यह वीडियो पहुंचा तो खलबली मच गई। जांच में पता चला कि युवक नवील अहमद धूमनगंज इलाके में घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। कब्जे से तमंचा व कार बरामद हुईए हालांकि कार सवार अन्य लोगों को नहीं पकड़ा जा सका है।

असलहा लहराने का जो वीडियो वायरल हुआ।उसे कौन सूट कर रहा था। इसकी भी जाँच की जा रही है।साथ ही उसके साथ कौन कौन शामिल है।उनको भी पुलिस चिन्हित कर रही है ।वीडियो में असलहा लहराने के साथ ही ये गालिया भी दे रहा है। यह एक मामले में वांछित था। और पुलिस की पकड से दूर था। लेकिन खुलेआम उसकी दबंगई के बड़ा पुलिस हरकत में आयी और उसे पकड़ा।एसओ धूमनगंज नागेश सिंह का कहना है कि कार एक स्कूल प्रबंधक की बताई जा रही है और वीडियो भी एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन एक सप्ताह तक पुलिस क्या कर रही थी।कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।और कार्यावाही की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर