विश्वविद्यालय में छात्रावास वास आउट कराने को लेकर हुआ बवाल
इलाहाबाद. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वविद्यालय में छात्रावास वास आउट कराने को लेकर हुई आगजनी और विवि परिसर में हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार को ट्वीट किया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज यूपी में लोकतंत्र लाठी और एनकाउंटर का शिकार हो चुका है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना बेहद निंदनीय कृत्य है।
बता दें कि विश्वविद्यालय में छात्रावास वास आउट कराने को लेकर एक बार फिर विवि कैम्पस आगजनी हो गया। सुबह छात्रों ने विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय का घेराव किया। छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई । पुलिस ने लाठी चार्ज कर छात्रों को कैम्पस से बाहर निकाला । उग्र छात्र कैम्पस से बाहर निकलते ही बेकाबू हो गये। छात्रसंघ भवन के बाहर खड़ी एसओ शिवकुटी की जीप सहित पुलिस की चीता बाइक को आग के हवाले कर दिया विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई । विवि के आस पास और मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है । पुलिस के मुताबिक़ दर्जन भर से ज्यादा छात्रो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी गईँ। कई जगह रूट डायवर्जन कर दिया गया। आगजनी की घटना के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने खुद कमान संभाली हॉस्टलों में घुसकर कार्यवाही शुरु की । हालात पर काबू पाने के लिए विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में आरएएफ सहित कई थानों की फोर्स लगा दी गई है। मौके पर डीएम.एसएसपी सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।